
बाड़मेर (Barner) शहर के रातानाडा में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर के तीन दिवसीय भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुक्रवार को श्री गणेश पूजन के साथ आगाज हुआ। महंत श्री सियावरदास महाराज के सानिध्य में पंडित सुरेंद्र श्रीमाली सहित अन्य विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्री गणेश पूजन और यज्ञ पूजन विधिवत संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य यजमान नगाराम माली और अध्यक्ष गंगाविशन अग्रवाल उपस्थित रहे।कार्यक्रम मीडिया प्रभारी हरिसिंह राठौड़ ने बताया कि कार्यक्रम मीडिया प्रभारी हरिसिंह राठौड़ ने बताया श्री राम मंदिर भव्य प्राण प्रतिष्ठा के लिए विधि विधान से पंडितों द्वारा गणेश पूजन कर यज्ञ पूजन किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष गंगाविशन अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार 21 फरवरी को सुबह 9 बजे अग्रवाल पंचायत भवन अग्रवाल मोहल्ला बाड़मेर से भव्य शोभायात्रा निकलेगी। इसमे महंत खुशाल गिरी महाराज गंगा गिरी मठ, महंत सियावरदास महाराज सीताराम आश्रम, महंत किशनदास महाराज हरिद्वार, महंत नारायण पुरी महाराज हमीरपुरा मठ सहित अन्य संत-महात्मा गण शामिल होंगे।शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए श्री सीताराम आश्रम, शिव मुंडी मार्ग होते हुए रातानाडा स्थित श्री राम मंदिर पहुंचेगी। शाम को बजरंग सत्संग समिति की ओर से संगीतमय सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन होगा। जिसमें भक्तजन राम भक्ति में डूब जाएंगे। रविवार 22 फरवरी को मुख्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा। प्रतिष्ठित पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजन-अर्चना की जाएगी। इसके बाद राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा, ध्वजारोहण और भव्य आरती संपन्न होगी। कार्यक्रम के समापन पर सभी संत-महात्माओं का बहुमान किया जाएगा। मंदिर निर्माण में योगदान देने वाले भामाशाहों और सहयोगियों का भी सम्मान होगा। अंत में सभी भक्तों के लिए महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है।संत सियाराम महाराज ने सभी हिन्दू धर्म प्रेमी बंधुओ को श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या शामिल होने का आह्वान किया। इस दौरान दिलीप बंसल, आनंद पुरोहित, किशोर भार्गव, शेखर अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, राजाराम सराफ, नंदलाल महेश्वरी, ओम प्रकाश त्रिवेदी, भैरा राम माली, उगम सिंह सोलंकी, एडवोकेट राहुल शर्मा, पवन दवे, कैलाश श्रीमाली, सुखदेव बजरंगी, शैतान सिंह चूली, मूला राम माली, मोहन सिंह राठौड़ ,सुभाष सोनी, किशन चौधरी, मुकेश प्रजापत, महेश महाराज, बसंत खत्री, किशन माली ,मांगीलाल देवपाल, भवानी सिंह सोलंकी, अभय सिंह सोलंकी, कैलाश माली, मनोहर सिंह मेड़तिया, जसवंत पूरी गोस्वामी, हिमांशु अग्रवाल, संतोष शर्मा सहित कई हिन्दू भाई बंधु मौजूद रहे।
रिपोर्ट – ठाकराराम मेघवाल
