
बाड़मेर (Barmer) जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी को उनके पांच वर्ष के कार्यकाल के पूर्ण होने पर गुरूवार को जिला परिषद सभागार में भावपूर्ण विदाई दी गई।इस अवसर पर जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ने सबका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पद उनके लिए सेवा का अवसर रहा। सबके सहयोग से ग्रामीण विकास का जो सपना देखा था, उसे साकार कर सके। जिला परिषद भवन के जीर्णोद्वार के साथ ग्राम पंचायत स्तर पर वृहद स्तर पर विकास कार्य कराए गए l यह सब कार्मिकों के सहयोग से हो पाया l उन्होंने कहा कि वे आज भले ही पद से विदा ले रहे है, लेकिन बाड़मेर की जनता और जिला परिषद परिवार से उनका नाता हमेशा बना रहेगा। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि कुमार ने कहा कि जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी के कुशल मार्गदर्शन में जिला परिषद ने हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किए। उन्होंने कहा कि मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना समेत जिला परिषद की तमाम योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हुआ। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य की दृष्टि से अभूतपूर्व प्रगति हुई। उनका कार्यकाल बाड़मेर जिला परिषद के लिए स्वर्णिम अध्याय रहेगा। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि कुमार, वरिष्ठ लेखाधिकारी जीया राम,अधिशाषी अभियंता राम लाल जैन,अक्षय पंचाल, प्रदीप जैन, सुमेर सिंह, लेखाधिकारी देवपाल मीना,विकास अधिकारी कैलाश कुमार , विक्रम जांगिड़,सहायक प्रशासनिक अधिकारी चेना राम नवाद समेत विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी का माल्यार्पण, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं शुभकामनाएं देकर अभिनंदन किया। जिला परिषद के अधिकारियों- कर्मचारियों ने एक स्वर से उनके नेतृत्व की सराहना करते हुए ग्रामीण विकास में उनके अमूल्य योगदान को याद किया।
रिपोर्ट – ठाकराराम मेघवाल
