कांग्रेस जिलाध्यक्षों की नियुक्ति, Bhilwara में पूर्व मंत्री रामलाल ग्रार्मीण और शिवराम शहर जिलाध्यक्ष

3 Min Read
Bhilwara

भीलवाडा (Bhilwara) राजस्थान में कांग्रेस ने संगठन पुनर्गठन की प्रक्रिया तेज करते हुए कई जिलों में नए जिला अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। भीलवाड़ा में पार्टी ने ग्रामीण और शहरी दोनों जिलों में नए चेहरों को कमान सौंपी है। कांग्रेस ने 45 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है, कांग्रेस संगठन के हिसाब से 50 जिले हैं। 5 जिलाध्यक्षों की घोषणा अभी बाकी है। भीलवाड़ा में पूर्व मंत्री राम लाल जाट और शहर में शिव राम खटीक (जीपी) को जिलाध्यक्ष बनाया है। भीलवाड़ा युथ कांग्रेस उपाध्यक्ष विक्की ब्यावट ने बताया की नवनियुक्त कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष शिव राम खटीक उर्फ जेपी खटीक की नियुक्ति पर सभी सदस्यों ने आतिश बाजी कर मिठाईया खिलाकर बधाईया देकर राष्ट्रीय सचिव कांग्रेस धीरज गुर्जर, पूर्व मुख्य मंत्री अशोक गहलोत, अध्यक्ष गोविन्द डोटासरा और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट का आभार जताया है। *ग्रामीण जिला अध्यक्ष बने रामलाल जाट*भीलवाड़ा ग्रामीण जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री रामलाल जाट को दी गई है। रामलाल जाट गहलोत सरकार में दो बार मंत्री रह चुके हैं। 2008 में मांडल सीट से चुनाव जीतकर उन्होंने राज्य मंत्री का पद संभाला था। 2013 में वे आसींद विधानसभा क्षेत्र से चुनाव हार गए थे, लेकिन 2018 में दोबारा मांडल सीट से विजयी होकर वे राजस्व मंत्री बने। 2023 में भाजपा के उदयलाल भडाना से हारे। संगठन में उनके लंबे अनुभव और प्रभाव को देखते हुए कांग्रेस ने उन्हें ग्रामीण जिले की कमान सौंपी है।*शहर जिला अध्यक्ष बने शिवराम खटीक*कांग्रेस ने भीलवाड़ा शहर जिला अध्यक्ष के रूप में शिवराम खटीक को नियुक्त किया है। शिवराम खटीक पूर्व में भीलवाड़ा नगर परिषद में उप नेता प्रतिपक्ष साथ ही जिला कांग्रेस महामंत्री, कांग्रेस जिला सचिव, ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष के पदो पर रह चुके हैं, और शहर की राजनीति में उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है। अब कांग्रेस ने उन्हें शहर संगठन को सक्रिय और मजबूत करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। शिवराम खटीक (जीपी) की पत्नी वर्तमान में पार्षद है। जीपी खटीक धीरज गुर्जर गुट से माने जाते हैं गुर्जर की रैली और सभा में जीपी खटीक कोऑर्डिनेट करते नजर आते हैं। जीपी शहर की राजनीति में पिछले 30 सालों से एक्टिव है। इनके साथ ही उनके भाई ज्ञानचंद खटीक और शिवराम खटीक कांग्रेस के कार्यकर्ता है। जीपी खटीक के शहर जिला अध्यक्ष बनने के बाद से खटीक समाज के साथ ही धीरज गुर्जर समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

रिपोर्ट – पंकज पोरवाल

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version