
जसवंतपुरा कस्बे के स्थानीय पीएम (PM) विद्यालय के खेल मैदान में मंगलवार को वार्षिकोत्सव नव-जागृति 2025 का आयोजन गोलाणा के झारडेश्वर महादेव मंदिर के महंत तपतगिरी महाराज, नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के महंत सुखदेवगिरी महाराज व साध्वी संध्यागिरी महाराज के सानिध्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान छात्राओं द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष भैरूदान चारण, विकास अधिकारी पृथ्वी सिंह, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी त्रिकमाराम देवासी, शिक्षाविद् वजाराम माली, हाजी चांद खां, छगनलाल शर्मा, नवाब खां, समाजसेवी राण सिंह परमार, एसबीआई बैंक मैनेजर गौतम सिंह का आतिथ्य रहा। कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा हीवडा में राजस्थान…, बरसों रे मेघा…, सपनो से भरे नैना…, राज एंड ग्रुप द्वारा हम है बनारस के भैया…, माहिका एंड ग्रुप द्वारा गुलाबी नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से चार चांद लगा दिए तथा अन्य बच्चों ने नाटक, संगीत, डांस नृत्य और हास्य नाटक आदि से दर्शकों व अभिभावकों का मन-मोह लिया।
समारोह में विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा पारितोषित व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष व शिक्षाविद् भैरूदान चारण ने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है, शिक्षा से ही परिवार, समाज ओर देश का विकास संभव है उन्होंने अपने विद्यालय समय को याद करते हुए कई किस्से सुनाएं। प्राचार्य विक्रम सिंह चारण ने विद्यालय की वर्ष भर की उपलब्धियां प्रस्तुत की तथा सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन उप प्राचार्य दिनेश विश्नोई ने किया। इस अवसर पर महात्मा गांधी विद्यालय के प्राचार्य छैलसिंह देवल, उप प्राचार्य जयंतीराम चौधरी, संस्कार विद्या मंदिर के संस्था प्रधान लक्ष्मण प्रजापत आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट – महेन्द्र प्रजापत