
सेवा पखवाड़ा के तहत शहर की ह्रदय स्थली हनुमान चौराहा के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनी पर एवं मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक व पिछले 11 सालों की देश के विकास में रही उपलब्धियों पर एक विशाल चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसका उद्धघाटन विधायक छोटूसिंह भाटी ने किया। भाटी ने पीएम को विश्व गुरु बताया व कहा की मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति कर रहा हे व नये नये कीर्तिमान स्थापित हो रहे है। सेवा पखवाड़ा के जिला संयोजक सुशील कुमार व्यास ने बताया कि इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों व पिछले 11 सालों में किये गये विशेष कार्यो को आम जनता को दिखाना है। आज की इस प्रदर्शनी को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक ओम छत्रैल व लूण सिंह राजपुरोहित ,साबिर अली का विशेष योगदान रहा। आज इस कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री आईदान सिंह भाटी, जिलाध्यक्ष दलपत हिंगड़ा, उपाध्यक्ष नारायण सिंह तंवर व भंवर सिंह साधना, जिला महामंत्री मनोहर सिंह दामोदरा, सुरेश कुमार सुथार,चंद्र प्रकाश सारदा,नरेंद्र व्यास,उषा खत्री, बाबू लाल शर्मा, मूला राम चौधरी, कंवराज सिंह चौहान, अरुण पुरोहित, सवाई सिंह गोगली, पंवन कुमार सिंह, ओम सेवक,सुरेंद्र सिंह चंपावत,गजेंद्र सिंह सोलंकी, जितेंद्र भूतड़ा, मालसिंह जामड़ा, भवानी सिंह व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रिपोर्ट – कपिल डांगरा