Jaisalmer में सहायक इंजीनियर सोहन जांगिड़ के GNP कालोनी स्थित सरकारी आवास में चोरी की अनोखी वारदात सोशल मीडिया पर वायरल

3 Min Read
Jaisalmer

जैसलमेर (Jaisalmer) में एक दिलचस्प वाकया हुआ है। यहां चोरी करने आए चोर ने घर के मालिक को ऐसी नसीहत दी कि लोग लोटपोट हो गए हैं। यह चोरी अब पुलिस रिकॉर्ड से ज्यादा सोशल मीडिया पर दर्ज हो चुकी है। यहां से चोर घर से कीमती सामान ले गया, लेकिन जाते-जाते दीवार पर लिपस्टिक से लिखा एक ऐसा मैसेज छोड़ गया, जिसने इस वारदात को वायरल किस्से में बदल दिया।यहां चोर सिर्फ चोरी करके नहीं गया बल्कि जाते-जाते एक ऐसा मैसेज छोड़ गया, जिसे पढ़कर लोग हंस भी रहे हैं और हैरान भी हैं। बताया जाता है कि सोहन जांगिड़ किसी काम से शहर से बाहर गए हुए थे। मौके का फायदा उठाकर चोरो ने ताले तोड़े और घर में लूट मचा दी। बड़े इत्मीनान से पूरे घर की तलाशी ली और लैपटॉप, टीवी, महंगे परफ्यूम, कपड़े और दूसरे कीमती सामान लेकर फुर्र हो गए। *मैसेज ने सोशल मीडिया पर काटा गदर* लेकिन जाते समय घर में रखी लिपस्टिक उठाई गई और दीवार पर बड़े अक्षरों में लिखा गया ‘घर में दारू रख रहे हो तो साथ में चिप्स भी रखा करो।’चोरी की और घर के मालिक को थैंक्यू बोल गया चोर इतना ही नहीं, चोर ने पुलिस और सिस्टम पर तंज कसते हुए यह भी लिख दिया कि थाने में शिकायत करने से समय बर्बाद होगा इसलिए रिपोर्ट न करने की सलाह दी। संदेश के आखिर में चोर ने खुद को ‘बिहारी बाबू’ बताया और लिखा कि उसने घर का अन्न खाया, उसे अच्छा लगा और मजबूरी में पहली बार चोरी करनी पड़ी। जाते-जाते ‘धन्यवाद’ कहना भी नहीं भूला।*दीवारों पर लिखे मैसेज देख चौंकी पुलिस*जब मकान मालिक वापस लौटे और पुलिस मौके पर पहुंची तो दीवारों पर लिखा संदेश देखकर हर कोई हैरान रह गया। आमतौर पर चोर सबूत छोड़ने से बचते हैं, लेकिन यहां चोर ने खुद अपने हाथों से कहानी लिख दी। फिलहाल यह मामला जैसलमेर ही नहीं, बल्कि पूरे राजस्थान में चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर लोग चोर की ‘ईमानदारी, सलाह और साहित्यकार वाले अंदाज पर चुटकियां ले रहे हैं।

रिपोर्ट- घेवरचन्द आर्य

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version