
जसवंतपुरा। कस्बे के सुंधा माता रोड पर स्थित राणा नृपालदेव राजपूत छात्रावास में रविवार को राणा नृपालदेव शौर्य दिवस एवं देवल राजपूत प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन झरडे़श्वर व कटकेश्वर महादेव मठ के महंत कुलदीप भारती महाराज के सानिध्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा राणा नृपालदेव व सुंधा माताजी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अर्जुन सिंह देवड़ा, पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल, पूर्व सीएमएसओ गजेन्द्र सिंह देवल, यश प्रताप सिंह पुण्ढिर, चितौडगढ़ एसडीएम बिनु देवल, तहसीलदार नीरज कुमारी व डॉ शैतान सिंह भूतेल चेयरमैन के आतिथ्य में आयोजित हुआ। समारोह में समाज की कुल 61 प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह में गुड़िया कंवर व अतिथियों द्वारा समाज में शिक्षा पर जोर देने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन दलपत सिंह उच्चमत द्वारा किया। वही भामाशाह लाल सिंह उच्चमत व दलपत सिंह उच्चमत का अतिथियों द्वारा स्वागत सत्कार किया गया।
समारोह में ठा. पुरणसिंह गजापुरा, ठा. त्रिभुवनसिंह पुरण, ठा.दौलतसिंह कलापुरा, ठा. झालमसिंह डोरडा, कुंवर प्रदीपसिंह मालवाड़ा, ठा. अमरसिंह तावीदर, कुंवर सवाईसिंह वाडा, कुंवर स्वरूपपाल सिंह राजीकावास, कमेटी अध्यक्ष नाथू सिंह उच्चमत, उपाध्यक्ष देवीसिंह पादर, सचिव भंवर सिंह चेकला, कोषाध्यक्ष भबूतसिंह जीतपुरा, दीपसिंह वाडा, देवेन्द्र सिंह जाविया, दलपत सिंह कलापुरा, उक सिंह डोरडा, हरिसिंह उच्चमत, शेर सिंह गजापुरा, नरपतसिंह चेकला, शेर सिंह पहाड़पुरा, रघुनाथ सिंह पहाड़पुरा, उत्तम सिंह उच्चमत, गणपत सिंह जाविया, गंगा सिंह चेकला, देवी सिंह चेकला, दुर्जन सिंह कलापुरा, भगवान सिंह चेकला, दीपसिंह कागमाला, राव प्रकाश कुमार सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे।
रिपोर्ट – महेन्द्र प्रजापत