Jaisalmer में एसआईआर में 26 बीएलओ हुए सम्मानित

2 Min Read
Jaisalmer

जैसलमेर (Jaisalmer) विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 के तहत मतदाता सूची के शत-प्रतिशत परिगणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन एवं मैपिग का कार्य समय से पूर्व पूर्ण निष्ठा के साथ करने पर जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) प्रतापसिंह ने जैसलमेर जिले के छब्बीस (26) बीएलओ का जिला कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशंसा-पत्र एवं प्रोत्साहन उपहार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उप-जिला निर्वाचन अधिकारी परसाराम सैनी, सत्यप्रकाश खत्री एवं सम्मानित होने वाले बी.एल.ओ उपस्थित रहे। जिला कलक्टर प्रतापसिंह ने एसआईआर में शत-प्रतिशत मैपिग एवं डिजिटाइजेशन का कार्य समय से पूर्व करने पर सम्मानित होने वाले सभी बीएलओं को हार्दिक बधाई दी एवं कहा कि उनका उत्कष्ट कार्य अन्य बीएलओ के लिए प्रेरणादायक बनेगा । विधानसभा क्षेत्र जैसलमेर (132) के एसआईआर में शत-प्रतिशत मैपिग एवं डिजिटाइजेशन का कार्य करने पर 22 बीएलओ को सम्मानित किया गया । इसमें तिबनसर बीएलओं मगाराम, पारूराम भील की ढाणी बीएलओ जिलेसिंह , मेणाउ के महेन्द्रकुमार शर्मा, कोरिया के मानसिंह मीणा, पीथोडाई के हाजी खानं, उगवा के वीरेन्द्रसिंह, मूलीया के भंवरसिंह, अदरोई के तगाराम, कठोडा के गंगासिंह, सादक की ढाणी के हरिसिंह, भीमसर के स्वरूपसिंह, नया अचला के पबसिंह, भोपा के अमराराम, गमनों की ढाणी के गोंविन्ददान, अजीज की ढाणी के साबिरअली, छोडिया के धीराराम , समेलनगर के राकेशकुमार, सांढा के मधाराम, देवडा के बाबूसिंह भाटी, सोढात के गणेशकुमार दाधीच, वीरमाणी के करणसिंह तथा छिपासरिया के खुमाराम सम्मानित हुए है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र पोकरण ( 133 ) एसआईआर में शत-प्रतिशत मैपिग एवं डिजिटाइजेशन का कार्य करने पर 4 बीएलओ को सम्मानित किया गया । इसमें बीएलओ भूरसिंह, सखीमोहम्मद, दानाराम तथा रामुदान सम्मानित हुए है।

रिपोर्ट – कपिल डांगरा

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version