Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » पॉलिटिक्स » PM Narendra Modi ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार वल्लभभाई पटेल को दी श्रद्धांजलि

पॉलिटिक्सराष्ट्रीयसमाचार

PM Narendra Modi ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार वल्लभभाई पटेल को दी श्रद्धांजलि

Jagruk Times
Last updated: October 31, 2024 6:28 pm
Jagruk Times
Share
6 Min Read
PM Narendra Modi ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार वल्लभभाई पटेल को दी श्रद्धांजलि
PM Modi
Image Source : BJP/X

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने गुरुवार (31 अक्टूबर, 2024) को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल (Sardar Vallabhbhai Patel) की 149वीं के जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने गुजरात के केवड़िया स्थित ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर पुष्पांजलि अर्पित की। केवड़िया में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने सरदार पटेल की जयंती पर लोगों को एकता की शपथ दिलाई।

- Advertisement -

बता दे कि राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम में सैन्य परेड का आयोजन भी किया गया। जिसमें देशभर से 16 मार्चिंग टुकड़ियां शामिल हुईं। परेड में BSF और CRPF के महिला और पुरुष बाइकर्स की रैली, BSF के मार्शल आर्ट का शो, NSG की हेल मार्च टुकड़ी, वायुसेना का ‘सूर्य किरण’ फ्लाईपास्ट शामिल हुईं।

इस अवसर पर पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ”मैं ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ पर सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। इस बार का राष्ट्रीय एकता दिवस अद्भुत संयोग लेकर आया है। एक तरफ आज हम एकता का उत्सव मना रहे हैं, वहीं दूसरी ओर दीपावली का पावन पर्व है। दीपावली दीपों के माध्यम से पूरे देश को जोड़ती है, पूरे देश को प्रकाशमय कर देती है। अब तो दीपावली का पर्व भारत को दुनिया से भी जोड़ रहा है। अनेक देशों में इसे राष्ट्रीय उत्सव की तरह मनाया जा रहा है। मैं देश और दुनिया में बसे सभी भारतीयों को दीपावली की अनेक-अनेक शुभकामनाएं देता हूं।”

पीएम मोदी ने कहा, ”आज से सरदार पटेल का 150वां जन्मजयंती वर्ष शुरू हो रहा है। आने वाले 2 वर्षों तक देश, सरदार पटेल की 150वीं जन्मजयंती का उत्सव मनाएगा। ये भारत के प्रति उनके असाधारण योगदान के प्रति देश की कार्यांजलि है। जब भारत को आजादी मिली थी, तब दुनिया में कुछ लोग थे जो भारत के बिखरने का आकलन कर रहे थे। उन्हें जरा भी उम्मीद नहीं थी कि सैकड़ों रियासतों को जोड़ कर एक भारत का निर्माण हो पाएगा, लेकिन सरदार साहब ने ये करके दिखाया। ये इसलिए संभव हुआ क्योंकि सरदार साहब व्यवहार में यथार्थवादी, संकल्प में सत्यवादी, कार्य में मानवतावादी और ध्येय में राष्ट्रवादी थे।”

पीएम मोदी ने कहा, ‘विकास और विश्वास की एकता ही एक भारत-श्रेष्ठ भारत के निर्माण को गति देती है। हमारी हर योजना में, हमारी हर नीति में और हमारी नीयत में एकता हमारी प्राण शक्ति है। इसे देखकर सरदार साहब की आत्मा जहां भी होगी, हमें अवश्य ही आशीर्वाद देती ​होगी।’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘अनुच्छेद-370 को हमेशा-हमेशा के लिए जमीन में गाड़ दिया गया है। पहली बार वहां इस विधानसभा चुनाव में बिना भेदभाव के मतदान किया गया। पहली बार वहां के मुख्यमंत्री ने भारत के संविधान की शपथ ली है। ये दृश्य भारत के संविधान निर्माताओं को अत्यंत संतोष देता होगा, उनकी आत्माओं को शांति मिलती होगी और ये संविधान निर्माताओं को हमारी विनम्र श्रद्धांजलि है।’

पीएम मोदी ने कहा, ‘आज पूरे देश को खुशी है कि आजादी के सात दशक बाद देश में एक देश और एक संविधान का संकल्प भी पूरा हुआ है। सरदार साहब को मेरी ये सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है। 70 साल तक बाबा साहेब अंबेडकर का संविधान पूरे देश में लागू नहीं हुआ था। संविधान की माला जपने वालों ने संविधान का ऐसा घोर अपमान किया था। कारण था, जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद-370 की दीवार।’

इससे पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म-जयंती पर उन्हें मेरा शत-शत नमन। राष्ट्र की एकता और संप्रभुता की रक्षा उनके जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता थी। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।’

भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म-जयंती पर उन्हें मेरा शत-शत नमन। राष्ट्र की एकता और संप्रभुता की रक्षा उनके जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता थी। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।

— Narendra Modi (@narendramodi) October 31, 2024

बता दे कि देश में हर वर्ष 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई जाती है। उन्हें देश के भौगोलिक और राजनीतिक एकीकरण में सबसे अहम योगदान के लिए याद किया जाता है। पटेल की जयंती को एकता दिवस के रूप में मनाए जाने का फैसला बीजेपी सरकार ने 2014 में किया था। जानकारी के लिए बता दे कि ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ दुनिया की सबसे ऊंची मूर्तियों में से एक है। यह मूर्ति 182 मीटर ऊँची है। 31 अक्टूबर 2013 से मूर्ति का निर्माण शुरू हुआ था, जो 5 वर्ष बाद यानी कि 31 अक्टूबर 2018 को लौह पुरुष की 143वीं जयंती पर पूरा हुआ। इस प्रतिमा का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।

TAGGED:hindi newsNational Unity Daynews in hindiPM Narendra ModipoliticsSardar Patel JayantiSardar Vallabhbhai PatelStatue of Unity
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Jagruk Times
ByJagruk Times
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Previous Article CM Arvind Kejriwal सांसें जरूरी, पटाखे नहीं: Arvind Kejriwal
Next Article BUS Delhi की बसों में 75% महिलाएं असुरक्षित
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

RJ Mahvash ने की Chahal की तारीफ तो, Social Media पर क्यूं हुईं ट्रोल ?
RJ Mahvash ने की Chahal की तारीफ तो, Social Media पर क्यूं हुईं ट्रोल ?
मनोरंजन राष्ट्रीय समाचार स्पोर्ट्स
June 7, 2025
Dharmendra और Arbaaz Khan की मौजूदगी में फिल्म “Maine Pyar Kiya Fir Se” का भव्य मुहूर्त संपन्न
Dharmendra और Arbaaz Khan की मौजूदगी में फिल्म “Maine Pyar Kiya Fir Se” का भव्य मुहूर्त संपन्न
समाचार मनोरंजन मुंबई
June 7, 2025
Marwar Junction के निबली गांव में लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Marwar Junction के निबली गांव में लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
सिरोही Short News पाली राजस्थान
June 7, 2025
हल्दीघाटी पहुंचे राज्यपाल Haribhau Bagade
हल्दीघाटी पहुंचे राज्यपाल Haribhau Bagade, मिट्टी से तिलक कर वीरता को नमन किया
समाचार Short News राजस्थान
June 7, 2025
Jaisalmer: मीडिया प्रतिनिधियों ने जल संरक्षण कार्यो का किया अवलोकन
Jaisalmer: मीडिया प्रतिनिधियों ने जल संरक्षण कार्यो का किया अवलोकन
समाचार राजस्थान
June 7, 2025
तेलंगाना BJP संगठन महामंत्री Chandrashekhar ने किया महावीर ऊंट विहार का दौरा
तेलंगाना BJP संगठन महामंत्री Chandrashekhar ने किया महावीर ऊंट विहार का दौरा
सिरोही Short News पॉलिटिक्स राजस्थान समाचार
June 7, 2025
Akhil Akkineni और Zainab Ravdjee ने रचाई सादगीपूर्ण शादी, सितारे हुए शामिल
Akhil Akkineni और Zainab Ravdjee ने रचाई सादगीपूर्ण शादी, सितारे हुए शामिल
समाचार मनोरंजन राष्ट्रीय
June 7, 2025
deepika
Allu Arjun की फिल्म में Deepika Padukone हुई शामिल, मेकर्स ने किया वीडियो शेयर
मनोरंजन समाचार
June 7, 2025
box office
Housefull 5 First Day Box Collection : धमाकेदार ओपनिंग ? हाउसफुल 5 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
मनोरंजन समाचार
June 7, 2025
salman khan
Salman Khan और Sanjay Dutt की फिल्म का टीज़र हुआ आउट, खूंखार है एक्टर्स का अवतार
मनोरंजन समाचार
June 7, 2025
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?