आज यानी सोमवार (24 जून, 2024) को 18वीं लोकसभा का पहला सत्र शुरू हो चुका है। सदन का यह सत्र 24 जून से 3 जुलाई तक चलेगा। संसद सत्र के पहले दिन लोकसभा में नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई गई। संसद में सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद सदस्य के रूप में शपथ ली।
इसके बाद केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, शिवराज सिंह चौहान, नितिन गडकरी, मनोहर लाल, पीयूष गोयल, जीतनराम मांझी, राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, डॉ वीरेंद्र कुमार, किरेन रिजिजू, चिराग पासवान, कंगना रनौत अन्य ने लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की।
बता दे कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और जुएल ओराम ने उड़िया भाषा में शपथ ली, जबकि एच. डी. कुमारस्वामी और प्रह्लाद जोशी ने कन्नड़ में शपथ ली। वही, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने असमिया में और केंद्रीय मंत्री के. राम मोहन नायडू और जी किशन रेड्डी ने तेलुगु भाषा में शपथ ली।
वही, केन्द्रीय मंत्री दुर्गा दास उइके ने संस्कृत में शपथ ली। केंद्रीय मंत्री प्रताप राव जाधव ने मराठी और डॉ. जितेन्द्र सिंह ने डोगरी भाषा में शपथ ली। इसके अलावा केन्द्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने मलयालम और सुकांता मजूमदार ने बंगाली भाषा में शपथ ली।
आपको बता दे, पीएम मोदी का लोकसभा सदस्य के रूप में यह तीसरा कार्यकाल है। इस मौके पर पीएम मोदी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बधाई दी।
सीएम योगी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा, ”लोकसभा सदस्य के रूप में लगातार तीसरी बार शपथ लेने की आपको हार्दिक बधाई। आपके यशस्वी नेतृत्व में ‘आत्मनिर्भर भारत-विकसित भारत’ की संकल्पना साकार हो रही है। निःसंदेह, यह तीसरा कार्यकाल 140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं और अमृतकाल के सभी संकल्पों को पूर्ण करने वाला सिद्ध होगा।”
लोक सभा सदस्य के रूप में लगातार तीसरी बार शपथ लेने की आपको हार्दिक बधाई!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 24, 2024
आपके यशस्वी नेतृत्व में 'आत्मनिर्भर भारत-विकसित भारत' की संकल्पना साकार हो रही है।
निःसंदेह, यह तीसरा कार्यकाल 140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं और अमृतकाल के सभी संकल्पों को पूर्ण करने वाला सिद्ध होगा। https://t.co/OWe6pZH5o9
यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा, ”आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एव शुभकामनाएं। निश्चित ही मा0 प्रधानमंत्री जी के यशस्वी नेतृत्व में मोदी सरकार देश व प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाते हुए 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगी।”
आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एव शुभकामनाएं
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) June 24, 2024
निश्चित ही मा0 प्रधानमंत्री जी के यशस्वी नेतृत्व में मोदी सरकार देश व प्रदेश को… pic.twitter.com/KdmHzNEgD1