Jawaharlal Nehru Birth Anniversary: PM मोदी, राहुल गांधी और प्रियंका ने जवाहरलाल नेहरू को दी श्रद्धांजलि

4 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (14 नवंबर, 2024) को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) को उनकी 135वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करके पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू को श्रद्धांजलि दी। वही, कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी पार्टी के अन्य नेताओं के साथ पंडित नेहरू के समाधि स्थल “शांति वन” पहुंची और पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी पंडित नेहरू को उनकी जयंती पर याद किया और श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया और लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।”

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ”दुनिया में जितनी भी बुराइयां हैं, डर उन सबकी बुनियाद है।
दशकों के संघर्ष और असंख्य कुर्बानियों के बदले जब हमने आजादी हासिल की, तब भी ऐसे लोग थे जो भोली-भाली जनता को डराने और बहकाने की सियासत करते थे। पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने डटकर उनका मुकाबला किया और आम जनता से कहा – “डरो मत!”

प्रियंका ने आगे लिखा, ”जनता में डर फैलाने वाले लोग जनता के सच्चे प्रतिनिधि नहीं हो सकते। जनसेवक सीना तानकर सबसे आगे खड़े होते हैं ताकि लोग निडर होकर जी सकें। पंडित नेहरू जी ने जनता को हमेशा निडरता और नि:स्वार्थ सेवा की सीख दी तो दूसरी तरफ राष्ट्र निर्माण के हर पड़ाव पर जनता को सर्वोपरि रखा। आधुनिक भारत के निर्माता को सादर नमन।”

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू की जयंती पर एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, ”आधुनिक भारत के जनक, संस्थानों के निर्माता, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी जयंती पर सादर नमन। लोकतांत्रिक, प्रगतिशील, निडर, दूरदर्शी, समावेशी – ‘हिंद के जवाहर’ के यही मूल्य हमारे आदर्श और हिंदुस्तान के आधारस्तम्भ हैं और हमेशा रहेंगे।”

1889 में हुआ था नेहरू का जन्म

बता दे कि जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ था। उन्होंने 27 मई, 1964 को अंतिम सांस ली। पंडित नेहरू की जयंती को चिल्ड्रेन डे के रूप में मनाया जाता है। पंडित नेहरू को बच्चों से बेहद प्यार था और वे बच्चों को भारत का भविष्य मानते थे। पहले चिल्ड्रेन डे 20 नवंबर को मनाया जाता था। लेकिन नेहरू के देहांत के बाद उनकी जयंती 14 नवंबर को चिल्ड्रन डे के रूप में मनाया जाने लगा।

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version