लोकसभा चुनाव 2024 : हम अकेले लड़ेंगे – खरगे

4 Min Read

पंजाब के खन्ना में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को पंजाब की 13 और चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया।

एक दिन बाद लुधियाना जिले के समराला में रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी अकेले दम पर चुनाव लड़ने की बात कह दी। यह पहली बार है, जब कांग्रेस हाईकमान ने आप के साथ गठबंधन के बीच पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने की बात कही है।

दिल्ली में सभी सात सीटों पर चुनाव लड़ेगी ‘आप’

लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन बिखरने लगा है। बिहार में जदयू के नेता नीतीश कुमार, पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी के बाद अब आम आदमी पार्टी ने भी गठबंधन से दूरी बना ली है। ‘आप’ नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के बाद अब दिल्ली की सभी सात सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।

पंजाब के तरनतारन में सभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि गर्वनर ने विधानसभा सत्र नहीं होने दिए, दिल्ली में भी काम नहीं करने देते हैं, लेकिन दिल्ली ने जो ठान लिया है कि सातों लोकसभा सीट आम आदमी पार्टी को जिताना है।

आप भी लोकसभा की 13 की 13 सीटों पर झाड़ू चलाओ, आम आदमी पार्टी को जिताओ। फिर केंद्र सरकार की हिम्मत नहीं होगी। दिल्ली की सातों सीट आम आदमी पार्टी को देंगे।

शनिवार को आम आदमी पार्टी ने पंजाब में लोकसभा की सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। अब दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इस तरह से इंडिया गठबंधन और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन पूरी तरह से समाप्त हो गया है।

खटाई में पड़ा आप-कांग्रेस गठबंधन, कोई आया तो ठीक, न आया तो ठीक

हालांकि पंजाब कांग्रेस के कई नेता आप के साथ गठबंधन नहीं करने की बात हाईकमान तक पहुंचा चुके हैं। उनका मानना है कि प्रदेश में कांग्रेस को ही इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है।

मोदी को हराने तैयार इंडिया गठबंधन

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मोदी सरकार को हराने की खातिर इंडिया गठबंधन तैयार हो रहा है। कहीं पर गठबंधन ठीक है। कहीं पर मिलाप नहीं हो पा रहा है।

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि यह समझकर चलो कि हमको लड़ना है। अकेले ही लड़ना है। आखिरी तक लड़ना है और विजय हासिल करना है। कोई आया तो ठीक, नहीं आया तो ठीक। हमने यह फैसला पूरे देश में लिया है। केवल पंजाब की बात नहीं है।

लोगों से मिलना होगा, तभी जीत संभव

मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस कार्यकताओं को जीतना है तो मैदान में उतरना होगा। लोगों से मिलना होगा।

उनकी गलतफहमी को दूर करना होगा। उन्होंने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग से कहा कि बैठक होती रहेंगी। सबसे पहले लोगों के बीच जाना होगा। उनसे बात करना होगा। लोगों को यह बताना होगा कि हमने क्या किया और मोदी सरकार ने क्या किया।

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version