गुरुवार (24 जुलाई, 2025) को मशहूर वकील उज्ज्वल निकम (Ujjwal Nikam) ने राज्यसभा (Rajya Sabha) के मनोनीत सदस्य के रूप में शपथ ली। निकम ने मराठी में शपथ ली। शपथ ग्रहण के पश्चात सदन में उपस्थित सदस्यों ने तालियाँ बजाकर उनका स्वागत किया।
हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डॉ. मीनाक्षी जैन, सी. सदानंदन मास्टर, हर्षवर्धन श्रृंगला और उज्ज्वल निकम को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया था। 21 जुलाई, 2025 को संसद के मानसून सत्र के पहले दिन डॉ. जैन, सदानंदन और हर्षवर्धन ने राज्यसभा के मनोनीत सदस्यों के रूप में शपथ ली थी।
#MonsoonSession2025
— SansadTV (@sansad_tv) July 24, 2025
Ujjwal Deorao Nikam (Nominated) takes oath as member of Parliament in #RajyaSabha.@harivansh1956 pic.twitter.com/YrXLQLQg4w
2024 में लड़ा था लोकसभा चुनाव
जानकारी के लिए बता दे कि उज्ज्वल निकम एक प्रख्यात वकील हैं। उन्होंने सरकारी वकील के रूप में 26/11 मुंबई आतंकवादी हमला सहित कई महत्वपूर्ण मामलों में अभियोजन पक्ष का नेतृत्व किया है। उन्होंने 2024 में मुंबई उत्तर मध्य सीट से भाजपा के उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा।