महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। राज्य के उप मुख्यमंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने छत्रपति संभाजीनगर में एक चुनाव रैली में AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) पर जमकर निशाना साधा है। फडणवीस ने कहा कि ओवैसी महाराष्ट्र में औरंगजेब का महिमामंडन कर रहे हैं।
रैली को संबोधित करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘आज कल तो औवेसी भी यहां आने लगा है। मेरे हैदराबादी भाई, तू यहां मत आ। तू उधर ही रह, क्योंकि यहां तेरा कोई काम नहीं है। महाराष्ट्र में आकर कोई औरंगजेब का महिमामंडन कर रहा है। भारत का सच्चा मुसलमान औरंगजेब को अपना हीरो नहीं मानता। औरंगजेब तो आक्रमणकारी था। सुन ले औवेसी…कुत्ता भी ना पेशाब करेगा औरंगजेब की पहचान पर। अब तो तिरंगा लहराएंगे पूरे पाकिस्तान पर।’
अरे सुन ले ओ ओवैसी, कुत्ता भी ना पेशाब करेगा औरंगजेब की पहचान पर…
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) November 11, 2024
अब तो तिरंगा लहरायेगा पूरे पाकिस्तान पर 🇮🇳#MaharashtraElection2024 #Maharashtra pic.twitter.com/pBDygEzkT1
देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोग बरसाती मेंढक हैं। चुनाव के दौरान मेनिफेस्टो ले कर आते हैं। फडणवीस ने कहा कि पिछले चुनाव में राहुल गांधी ने कहा था झोपड़पट्टी वालों को घर देंगे। इनकी 2.5 साल सरकार थी, लेकिन इन्होंने अपना वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि इन्होंने फिर से मेनिफेस्टो जारी किया है। उसमें ये लोग झोपड़पट्टी वालों के बारे में भूल गए।
हमारे पूर्वजों ने अंग्रेजों के खिलाफ जिहाद किया था
AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने प्रचार के दौरान कहा था कि हमारे पूर्वजों ने अंग्रेजों के खिलाफ जिहाद किया था, आपके नहीं। फडणवीस, जिनके पूर्वज अंग्रेजों को लव लेटर लिख रहे थे, हमें जिहाद सिखाएंगे। मोदी, शाह और फडणवीस एक साथ मुझे बहस में हरा नहीं सकते। ओवैसी ने आगे कहा कि लोकतंत्र में वोट जिहाद और धर्मयुद्ध कहा से आया? आपने विधायक खरीदे, क्या हम आपको चोर कहे। इसके अलावा ओवैसी ने कहा कि हमारे फ्रीडम फाइटर्स ने विदेशी शासकों के साथ कोई समझौता नहीं किया।