Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » पॉलिटिक्स » 25 जून 1975 को पूरे देश में लगा था आपातकाल

पॉलिटिक्ससमाचार

25 जून 1975 को पूरे देश में लगा था आपातकाल

Jagruk Times
Last updated: June 25, 2024 8:06 pm
Jagruk Times
Share
5 Min Read
25 जून 1975 को पूरे देश में लगा था आपातकाल
इंदिरा गांधी
25 जून 1975 को पूरे देश में लगा था आपातकाल 3

मुंबई। स्वतंत्र भारत के इतिहास में 25 जून को काला दिवस के रूप में उल्लेखित किया जाता है। 25 जून 1975 को इन्दिरा गांधी के नेतृत्व वाली सरकार की सिफारिश पर तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 352 के अधीन देश में आपातकाल की घोषणा की, जो 21 मार्च 1977 तक लागू रहा। स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह 21 महीना सबसे विवादास्पद काल था। भारत में यह तीसरा अवसर था, जब राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया गया था।

- Advertisement -

पहली बार राष्ट्रीय आपातकाल साल 1962 में चीन के साथ युद्ध के दौरान लगाया गया था। बाहरी युद्ध के अतिरिक्त आंतरिक अशांति के कारण साल 1975 में आपातकाल की घोषणा की गई थी। इस दौरान जनता के सभी मौलिक अधिकारों को स्थगित कर दिया गया था। सरकार विरोधी भाषणों और किसी भी प्रकार के प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया।

यहां तक कि समाचार पत्रों को एक विशेष आचार संहिता का पालन करने के लिए विवश किया गया, जिसके तहत प्रकाशन के पूर्व सभी समाचारों और लेखों को सरकारी सेंसर से गुजरना पड़ता था। अर्थात तत्कालीन मीडिया पर भी अंकुश लगा दिया गया था।

जिमी कार्टर के कहने पर हटाया आपातकाल

प्रख्यात कानूनव‍िद फाली एस. नरीमन ने एक आर्टिकल लिखा कि ब्रूस ग्रांट के साथ वह शाम को नेहरू पार्क में घूमने जाते थे। ग्रांट ने उन्हें बताया था कि अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने अपनी भारत यात्रा के दौरान इंदिरा गांधी से कहा था कि उन्हें कानून के रास्ते पर चलना चाहिए। तब मार्च, 1977 में इंद‍िरा ने चुनाव कराया था। इसका मतलब कि कार्टर ने आपातकाल के दौर को खत्म करने का आग्रह इंदिरा गांधी से किया था। ग्रांट के मुताबिक उन्हें यह बात इंदिरा गांधी ने ही बताई थी।

इंदिरा गांधी को एक साथ लगे तीन झटके

इंदिरा गांधी के लिए 12 जून, 1975 का दिन एक नहीं, तीन तरफ से मर्मांतक था। सुबह डी.पी. धर गुजर गए। दोपहर से पहले इलाहाबाद का फैसला आया, जिसे लेकर वे पहले से ही अंदर से डरी हुईं थीं। ठीक 10 बजकर 5 मिनट पर न्यायमूर्ति जगमोहन लाल सिन्हा ने अपना फैसला सुनाया। उन्होंने इंदिरा गांधी का चुनाव अवैध ठहराया और उन्हें 6 साल के लिए चुनाव लड़ने के अयोग्य बताया। शाम होते-होते गुजरात विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस हारी और विपक्ष का मोर्चा जीता।

जयप्रकाश नारायण को भी किया कैद

उस समय बिहार में जयप्रकाश नारायण का आंदोलन अपने चरम पर था। कांग्रेस के कुशासन और भ्रष्टाचार से तंग जनता में इंदिरा सरकार इतनी अलोकप्रिय हो चुकी थी कि चारों ओर से उन पर सत्ता छोड़ने का दबाव था, लेकिन सरकार ने इस जनमानस को दबाने के लिए तानाशाही का रास्ता चुना। 25 जून 1975 को दिल्ली में हुई विराट रैली में जय प्रकाश नारायण ने पुलिस और सेना के जवानों से आग्रह किया कि शासकों के असंवैधानिक आदेश न मानें। तब जेपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

हारकर भी जीते राजनारायण

आपातकाल की जड़ में 1971 में हुए लोकसभा चुनाव का था, जिसमें उन्होंने अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी राजनारायण को पराजित किया था। लेकिन चुनाव परिणाम आने के चार साल बाद राज नारायण ने हाईकोर्ट में चुनाव परिणाम को चुनौती दी। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जगमोहन लाल सिन्हा ने इंदिरा गांधी का चुनाव निरस्त कर उन पर छह साल तक चुनाव न लड़ने का प्रतिबंध लगा दिया और उनके चिरप्रतिद्वंद्वी राजनारायण सिंह को विजयी घोषित कर दिया था।

विरोधी दलों के नेताओं को किया गिरफ्तार

आपातकाल की घोषणा के साथ ही सभी विरोधी दलों के नेताओं को गिरफ्तार करवाकर अज्ञात स्थानों पर रखा गया। सरकार ने मीसा (मैंटीनेन्स ऑफ इंटरनल सिक्यूरिटी एक्ट) के तहत कदम उठाया। इस दौरान विपक्ष के दिग्गज नेताओं मोरारजी देसाई, अटलबिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, जॉर्ज फर्नांडीज, चन्द्रशेखर और राजनाथ सिंह को भी जेल भेज दिया गया।

TAGGED:50th anniversary of emergencyhindi newsIndira Gandhinews in hindiPolitics News Hindi
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Jagruk Times
ByJagruk Times
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Previous Article पूर्व मुख्यमंत्री स्व. शिवचरण माथुर को दी श्रद्धांजलि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. शिवचरण माथुर को दी श्रद्धांजलि, पंद्रहवीं पुण्यतिथि पर किया नमन
Next Article आपातकाल भाजपा ने मनाई आपातकाल की 50वी बरसी
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

1000281798
Bhilwara : मेवाड़ माहेश्वरी मंडल, भीलवाड़ा द्वारा 49 वां बायोडाटा अवलोकन कार्यक्रम संपन्न
राजस्थान समाचार
February 2, 2026
1000281794
Bhilwara : प्रताप युवा शक्ति द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित, 1132 यूनिट हुआ रक्त संग्रहित
राजस्थान समाचार
February 2, 2026
1000281791
Bhilwara: आजाद नगर माहेश्वरी महिला संगठन के चुनाव निर्विरोध हुए संपन्न
राजस्थान समाचार
February 2, 2026
1000281774
Maalwada मंडल का हिंदू सम्मेलन संपन्न भव्य शोभायात्रा ने किया हिंदू शक्ति का शंखनाद
समाचार राजस्थान
February 2, 2026
1000281771
Bhilwara : श्रीमती केसर बाई सोनी की 36वीं पुण्यतिथि पर की श्रद्धांजलि अर्पित, सेवा, संस्कारों को किया स्मरण
राजस्थान समाचार
February 2, 2026
1000281766
Pali : दिव्यांग सेवा समिति पाली के प्रतिनिधि मण्डल ने जयपुर में मुख्य मंत्री भजनलाल को दिया 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन
राजस्थान समाचार
February 2, 2026
1000281762
Rajsamand : मनरेगा को कमजोर करने के खिलाफ कांग्रेस का जनआंदोलन, राजसमंद कलेक्ट्रेट पर धरना
राजस्थान समाचार
February 2, 2026
1000281737
Barmer : एम.बी.सी. कन्या महाविद्यालय में नशा मुक्ति किट वितरण, राज्य मंत्री केके विश्नोई का युवाओं से नशामुक्त समाज का आह्वान
राजस्थान समाचार
February 2, 2026
1000281679
Rajsamand : केन्द्रीय बजट 2026-27 ऐतिहासिक, नारीशक्ति और विकसित भारत के संकल्प का सशक्त दस्तावेज प्रहलाद राय टांक
राजस्थान समाचार
February 2, 2026
1000281653
Jaisalmer : केंद्रीय बजट विकसित भारत2047 की ओर ऐतिहासिक कदम – विश्नोई
राजस्थान समाचार
February 2, 2026
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?