आज यानी 6 फरवरी, 2024 को उत्तराखंड विधानसभा सत्र का दूसरा दिन है। विधानसभा सत्र के दूसरे दिन समान नागरिक संहिता (Uniform Civil code) बिल 2024 पेश किया गया। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सदन में यूसीसी बिल को पेश किया।
विधानसभा में ऐतिहासिक "समान नागरिक संहिता विधेयक" पेश किया। #UCCInUttarakhand pic.twitter.com/uJS1abmeo7
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) February 6, 2024
इस दौरान सदन में ‘वंदे मातरम और जय श्री राम’ के नारे लगे। बता दें कि उत्तराखंड में सोमवार (5 फरवरी) से विधानसभा का सत्र शुरू हुआ है। सोमवार को उत्तराखंड कैबिनेट ने मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में इस बिल को मंजूरी दी थी।
विधानसभा में समान नागरिक संहिता बिल पेश करने से पहले सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, देवभूमि उत्तराखण्ड के नागरिकों को एक समान अधिकार देने के उद्देश्य से आज विधानसभा में समान नागरिक संहिता का विधेयक पेश किया जाएगा। यह हम सभी प्रदेशवासियों के लिए गर्व का क्षण है कि हम UCC लागू करने की दिशा में आगे बढ़ने वाले देश के पहले राज्य के रूप में जाने जाएंगे। जय हिंद, जय उत्तराखण्ड
देवभूमि उत्तराखण्ड के नागरिकों को एक समान अधिकार देने के उद्देश्य से आज विधानसभा में समान नागरिक संहिता का विधेयक पेश किया जाएगा।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) February 6, 2024
यह हम सभी प्रदेशवासियों के लिए गर्व का क्षण है कि हम UCC लागू करने की दिशा में आगे बढ़ने वाले देश के पहले राज्य के रूप में जाने जाएंगे।
जय हिंद, जय…
सीएम धामी ने एक्स पर एक अन्य पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, विधानसभा जाने से पूर्व देश के संविधान की मूल प्रति। देश के संविधान निर्माताओं की अपेक्षाओं के अनुरूप भारत के संविधान के अनुच्छेद 44 को सार्थकता प्रदान करने की दिशा में आज का दिन देवभूमि उत्तराखण्ड के लिए विशेष है। देश का संविधान हमें समानता और समरसता के लिए प्रेरित करता है और समान नागरिक संहिता कानून लागू करने की प्रतिबद्धता इस प्रेरणा को साकार करने के लिए एक सेतु का कार्य करेगी।
"विधानसभा जाने से पूर्व देश के संविधान की मूल प्रति…"
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) February 6, 2024
देश के संविधान निर्माताओं की अपेक्षाओं के अनुरूप भारत के संविधान के अनुच्छेद 44 को सार्थकता प्रदान करने की दिशा में आज का दिन देवभूमि उत्तराखण्ड के लिए विशेष है।
देश का संविधान हमें समानता और समरसता के लिए प्रेरित करता है… pic.twitter.com/EfvPjTXN50