झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता चंपई सोरेन ने शुक्रवार (2 फरवरी, 2024) को झारखंड के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। रांची के राजभवन में चंपई के साथ ही कई अन्य नेताओं ने भी शपथ ली है। कांग्रेस से आलमगीर आलम और राजद से सत्यानंद भोक्ता ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने सभी को पद और गोपनीयता पद की शपथ दिलाई है।
हालांकि, राज्यपाल ने चंपई सोरेन को बहुमत साबित करने के लिए 10 दिन का समय दिया है। वहीं सत्तारुढ़ गठबंधन दल के विधायकों को चार्टर प्लेन से हैदराबाद भेजा गया है। ये सभी विधायक अब फ्लोर टेस्ट के दिन वापस आएंगे।
बता दे कि चंपई ने सरकार बनाने के लिए बुधवार को राज्यपाल से मिलने पहुंचे थे और सरकार बनाने का दावा पेश किया था। गुरुवार देर शाम को चंपई ने राज्यपाल से दोबारा मुलाकात की थी। चंपई सोरेन ने दावा किया है कि उनके साथ 47 विधायकों का समर्थन है।
आपको बता दे झारखंड में नए मुख्यमंत्री की कवायद तब शुरू हुई, जब कथित जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अरेस्ट कर लिया। हेमंत ने पहले राजभवन जाकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया। फिर ईडी के अरेस्ट करने वाले मैमो पर हस्ताक्षर किए।
जोहार !
— Champai Soren (@ChampaiSoren) February 2, 2024
आज झारखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण किया। दिशोम गुरु आदरणीय शिबू सोरेन जी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार राज्य की आम जनता के हित में काम करती रहेगी।
हमारे गठबंधन की सरकार ने माननीय हेमन्त सोरेन जी के नेतृत्व में जो बुनियादी शुरुआत किया है, यहां के आदिवासियों,… pic.twitter.com/f7EpdjKbni
इस बीच, हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट में बड़ा झटका लगा है। ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ हेमंत सोरेन द्वारा दायर की गई याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करने से इनकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें हाईकोर्ट जाने को कहा। इसके अलावा रांची के पीएमएलए कोर्ट ने हेमंत सोरेन को 5 दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
JMM उपाध्यक्ष चंपई सोरेन ने रांची के राजभवन में झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। pic.twitter.com/tTxR8TxirW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 2, 2024