Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » पॉलिटिक्स » औरंगाबाद लोकसभा : त्रिकोणीय मुकाबले में किसकी होगी जय

पॉलिटिक्स

औरंगाबाद लोकसभा : त्रिकोणीय मुकाबले में किसकी होगी जय

Jagruk Times
Last updated: May 10, 2024 6:23 pm
Jagruk Times
Share
7 Min Read
औरंगाबाद लोकसभा : त्रिकोणीय मुकाबले में किसकी होगी जय
70989f3a 39e5 4335 a323 9763f6c9dd42

मुंबई। औरंगाबाद लोकसभा सीट महाराष्ट्र की एक प्रमुख लोकसभा सीट है। गत वर्ष शिंदे सरकार ने औरंगाबाद जिले का नाम बदलकर छत्रपति संभाजी नगर कर दिया था। राज्य सरकार के प्रस्ताव पर केंद्र की मंजूरी के बाद यह संभव हो सका है। हालांकि, लोकसभा सीट का नाम अभी भी औरंगाबाद ही है। सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील इस शहर में शिवसेना के दोनों गुट नाम बदलने का श्रेय लेना चाहते हैं। इनमें से एक गुट सत्तारूढ़ महायुति के साथ है दूसरा महा विकास अघाड़ी के साथ है। जबकि दूसरी तरफ एआईएमआईएम सीट बरकरार रखने की कोशिश कर रही है। ऐसे में इस सीट पर मुकाबला अब त्रिकोणीय हो गया है।

- Advertisement -

इसके अतिरिक्त पिछले लोकसभा चुनाव में पूरी मजबूती के साथ स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में लड़े और 2.83 लाख वोट प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे हर्षवर्धन जाधव एक बार फिर से चुनावी मैदान में हैं। अब देखना यह है कि यहां से किसकी जय होती है। औरंगाबाद लोकसभा सीट के भीतर कुल छह विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें कुटुम्बा, औरंगाबाद, रफीगंज, गुरुआ, इमामगंज और टिकारी सीटें हैं। कुटुम्बा और इमामगंज रिजर्व सीटें हैं। इस सीट के राजनीतिक इतिहास की बात करें तो शुरू में यह कांग्रेस का गढ़ रहा, लेकिन 1999 आते-आते शिवसेना ने यहां अपना पैर जमा लिया। 1952 में जब पहली बार लोकसभा के चुनाव हुए थे तब यहां से कांग्रेस पार्टी के सुरेश चंद्र पहली बार सांसद बने। इसके बाद 1957 में कांग्रेस ने स्वामी रामानंद तीर्थ को टिकट दिया और उन्हें जीत मिली।

1962 में कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बदला और भाऊराव दगदु राव देशमुख को टिकट दिया और वो पार्टी की उम्मीदों पर खरे भी उतरे। 1967 में भी वही जीते। 1977 के लोकसभा चुनाव में जब देश में कांग्रेस के खिलाफ में लहर थी तब इस सीट पर जनता पार्टी का खाता खुला और बापू काळदाते सांसद बने। हालांकि, 1980 के चुनाव में यह सीट फिर से कांग्रेस के पाले में चली गई और काजी सलीम यहां से एमपी बने। 1984 में के चुनाव में कांग्रेस ने यहां से साहेबराव डोणगावकर को टिकट दिया और वो जीत भी गए।

1989 से 1996 तक यह सीट शिवसेना के कब्जे में रही और मोरेश्वर सावे और प्रदीप जयसवाल सांसद बने थे। 1998 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने रामकृष्ण बाबा पाटिल को मैदान में उतारा और वो सांसद चुने गए। इसके बाद 1999 में यह सीट शिवसेना के पाले में चली गई और 2014 तक उसी के कब्जे में रही। 2019 के चुनाव में यहां सियासी समीकरण बदले और जनता ने अपना मूड चेंज किया और सीट एआईएमआईएम के हवाले चली गई और इम्तियाज जलील यहां से सांसद बन गए। इससे पहले इस सीट पर एआईएमआईएम का अपना कोई राजनीतिक इतिहास नहीं था।

चार बार के सांसद खैरे शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार

कांग्रेस और एनसीपी (शरद चंद्र पवार) की सहयोगी सेना (यूबीटी) ने चार बार के सांसद चंद्रकांत खैरे पर भरोसा जताया है, जो 2019 में एआईएमआईएम के इम्तियाज जलील से सिर्फ 4,492 वोटों से हार गए थे। यह वह क्षेत्र है, जो मुंबई के बाहर पहली जगह थी, जहां 1990 के दशक की शुरुआत में बाल ठाकरे ने अपने पैर जमाए थे।

चंद्रकांत खैरे का मानना है कि इस बार उन्हें औरंगाबाद के मुसलमान भी वोट देंगे क्योंकि कोविड काल के दौरान उद्धव ठाकरे ने बतौर मुख्यमंत्री बिना किसी भेदभाव के मुस्लिम समुदाय का भी ध्यान रखा था। चंद्रकांत खैरे शिवसेना के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। औरंगाबाद नगर निगम में पार्षद के रूप में 1988 से राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले खैरे ने महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री, औरंगाबाद के संरक्षक मंत्री, लोकसभा में शिवसेना के संसदीय दल के नेता जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है।

एआईएमआईएम सांसद इम्तियाज मजबूत दावेदार

औरंगाबाद लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद इम्तियाज जलील एक बार फिर पूरी दमखम से चुनावी मैदान में हैं। ओवैसी बंधुओं की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन के लिए यह एक प्रतिष्ठा की लड़ाई है, क्योंकि औरंगाबाद सीट हैदराबाद के बाहर उसकी पहली चुनावी जीत में से एक थी। जलील को पत्रकारिता छोड़े भले ही 10 साल हो गए हों लेकिन वे मानते है कि आज भी उनके तेवर पत्रकारों जैसे ही हैं।

जलील के मुताबिक वे सत्ता की खामियां गिनाते हैं, सरकार से सवाल पूछने पर जोर देते हैं और लोगों की आवाज बनने की कोशिश करते हैं। इस बार भी जलील सत्ताधारी भगवा गठबंधन पर निशाना साधने से नहीं चूक रहे हैं। इम्तियाज जलील ने सन 2019 के लोकसभा चुनाव में चंद्रकांत खैरे को हराकर महाराष्ट्र में एआईएमआईएम का खाता लोकसभा के लिए खोला था। चंद्रकांत खैरे 1999 से लेकर 2019 तक लगातार 20 साल इस सीट से सांसद रहे।

शिवसेना के टिकट पर मंत्री भुमरे मैदान में

औरंगाबाद लोकसभा सीट शिंदे सेना ने रोजगार गारंटी योजना और बागवानी मंत्रालयों का नेतृत्व करने वाले संदीपन भुमरे का मुकाबला औरंगाबाद सीट (अब छत्रपति संभाजीनगर) पर शिवसेना (यूबीटी) नेता चंद्रकांत खैरे और एआईएमआईएम के इम्तियाज जलील से है। भूमरे पड़ोसी जालना जिले के पैठण विधानसभा से विधायक हैं।

संदीपनराव भुमरे मराठवाड़ा क्षेत्र से शिवसेना के दिग्गज नेता हैं। वह 1995, 1999, 2004, 2014 और 2019 में पांच बार विधानसभा के लिए चुने गए हैं। वह रेणुका देवी-शरद सहकारी चीनी फैक्ट्री के अध्यक्ष भी हैं। वर्तमान में वे महाराष्ट्र सरकार में रोजगार गारंटी मंत्री एवं औरंगाबाद जिले के संरक्षक मंत्री हैं। महाराष्ट्र सरकार के प्रतिनिधि के रूप में संदीपन भुमरे ने मराठा आंदोलन को खत्म कराने एवं मनोज जरांगे पाटिल की भूख हड़ताल खत्म कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

अजीत कुमार राय / जागरूक टाइम्स

TAGGED:Aurangabad Lok SabhaChandrakant Khaire News in Hindihindi newsimtiaz jaleel News in Hindilok sabha election 2024Lok Sabha elections news in hindimaharashtra news in hindinews in hindipoliticsSandipan Bhumre News in Hindi
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Jagruk Times
ByJagruk Times
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Previous Article रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों Rajasthan: रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सबका मन मोहा
Next Article जुंजाणी Rajasthan News: जुंजाणी में परीक्षा परिणाम घोषित
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

WhatsApp Image 2025 08 26 at 5 4
Rajsamand : भारतीय रावत महासभा जनकपुरी नई दिल्ली की कार्यकारिणी का विस्तार
Short News राजस्थान समाचार
August 26, 2025
WhatsApp Image 2025 08 26 at 5 2
“माहेश्वरी समाज की पहल: Bhilwara में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मिलेगा मुफ्त स्वास्थ्य बीमा”
Short News राजस्थान समाचार
August 26, 2025
WhatsApp Image 2025 08 26 at 5 1
Bhilwara : “माता त्रिशला के स्वप्नों का सुंदर मंचन, ‘एक शाम पन्ना गुरु के नाम’ ने बांधा श्रद्धा का संग”
Short News राजस्थान समाचार
August 26, 2025
WhatsApp Image 2025 08 26 at 4 4
“सेवा के बाद सम्मान: Barmer में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों का गरिमामय स्नेह मिलन समारोह”
Short News राजस्थान समाचार
August 26, 2025
WhatsApp Image 2025 08 26 at 4 3
Barmer: “रामदेरिया धाम में बाबा रामदेव मेले का भव्य आयोजन, विधायक Meghwal ने की पूजा-अर्चना”
Short News राजस्थान समाचार
August 26, 2025
WhatsApp Image 2025 08 26 at 4 2
Bhilwara : “जीवन में अनुशासन, परिश्रम और टीम भावना जैसे महत्वपूर्ण गुण सिखाते हैं खेल: Rameshwar Baldi
Short News राजस्थान समाचार
August 26, 2025
WhatsApp Image 2025 08 26 at 4 1
Rajsamand : “पिपलांत्री में पर्यावरण संरक्षण की मिसाल से प्रभावित हुए सिक्किम के राज्यपाल”
राजस्थान समाचार
August 26, 2025
WhatsApp Image 2025 08 26 at 4
Bhilwara : पारंपरिक भजन-कीर्तन और लोक गीतों की धुन पर झूमते हुए नजर आए श्रद्धालु
Short News राजस्थान समाचार
August 26, 2025
1911156 befunky2025 7 611 13 46
Akshay Kumar और Saif Ali Khan की फिल्म में हुई इस हसीना की एंट्री, पूरा हुआ फैंस का सब्र
मनोरंजन समाचार
August 26, 2025
WhatsApp Image 2025 08 26 at 3 1
“Rajsamand के नेताओं ने मुख्यमंत्री के साथ साझा किया विकसित Rajasthan का विज़न”
Short News राजस्थान समाचार
August 26, 2025
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?