आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता आतिशी मार्लेना (Atishi Marlena) ने शनिवार (21 सितंबर, 2024) को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने तिशी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। आतिशी के साथ आप के 5 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। बता दे कि राजनिवास में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उपराज्यपाल ने सभी को शपथ दिलाई। आतिशी के शपथ समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित आप के कई नेता शामिल हुए।
माननीय आतिशी जी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ🔥
— AAP (@AamAadmiParty) September 21, 2024
अब @AtishiAAP जी दिल्ली में केजरीवाल जी की काम की राजनीति को बढ़ाएंगी आगे💯 pic.twitter.com/IfN57i0nos
आतिशी दिल्ली की सबसे युवा मुख्यमंत्री भी बन गई हैं। बीजेपी की सुषमा स्वराज और कांग्रेस की शीला दीक्षित के बाद आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनी है। बता दे, आबकारी नीति से जुड़े मामले में तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहाई के बाद 17 सितंबर, 2024 को अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद आप विधायक दल की बैठक में आतिशी को सर्वसम्मति से नया नेता चुना गया था। जानकारी के अनुसार मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद आतिशी को मार्च 2023 में पहली बार मंत्री बनाया गया था।
इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
सौरभ भारद्वाज
कैलाश गहलोत
गोपाल राय
इमरान हुसैन
मुकेश अहलावत
जानकारी के लिए बता दे कि आप की दिग्गज नेता आतिशी दिल्ली के कालकाजी से विधायक हैं। आतिशी आप की राजनीतिक मामलों की समिति की भी सदस्य हैं। अरविंद अरविंद केजरीवाल सरकार में वह एजुकेशन, PWD, बिजली, टूरिज्म, महिला एवं बाल विकास मंत्री सहित कई अन्य विभागों के मंत्री थीं। आतिशी आप की स्थापना के वक्त से ही सदस्य हैं।