
Pali: राजस्थान नगर पालिका कर्मचारी फैडरेशन के प्रदेश संरक्षक रिछपाल सिंह के पाली आगमन पर सोमवार को नगर निगम परिसर में फैडरेशन पदाधिकारियों ने साफा व माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न मांगों व समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
रिछपाल सिंह ने बैठक में ग्रेड पे (Grade Pay) में बढ़ोतरी, एनपीएस योजना के अंतर्गत नियुक्त कर्मचारियों की पेंशन (Pension) समस्याएं, आरजीएचएस योजना में ओपीडी लिमिट ₹30,000 से बढ़ाकर ₹50,000 करने, प्रतिनियुक्ति की जगह स्थायी नियुक्ति तथा मृतक आश्रितों को नियुक्ति देने जैसे मुद्दों पर विचार व्यक्त किए। साथ ही सफाई कर्मचारियों को पदोन्नति देकर जमादार पद पर नियुक्त करने और संचय कोष से समय पर वेतन भुगतान की भी मांग रखी गई।
बैठक में नगर निगम पाली के सचिव किशन सिंह रतनू, राजस्व अधिकारी विक्रम सिंह विश्नोई, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी मदनलाल तेजी, सहायक अग्निशमन अधिकारी रामलाल गहलोत सहित अन्य अधिकारियों ने भी कर्मचारियों की मांगों पर अपने विचार साझा किए।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी छगनलाल गहलोत, राजेन्द्र घांवरी, रामप्रसाद छपरीबन, बादलसिंह मेडतिया, दिनेश दवे, जगदीश कुमावत, महेन्द्र सिंह, योगेश प्रजापत समेत अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
बैठक के अंत में जिलाध्यक्ष मदनलाल तेजी ने सभी का आभार व्यक्त किया और जल्द से जल्द मांगों को संबंधित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।
रिपोर्ट – रविन्द्र सोनी