Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » पाली » Pali: 400 से अधिक बच्चों और गृहणियों ने सीखी आत्मनिर्भरता की राह

पालीराजस्थानसमाचार

Pali: 400 से अधिक बच्चों और गृहणियों ने सीखी आत्मनिर्भरता की राह

Jagruk Times
Last updated: June 28, 2025 7:19 pm
Jagruk Times
Share
4 Min Read
Pali: 400 से अधिक बच्चों और गृहणियों ने सीखी आत्मनिर्भरता की राह
Untitled design 2025 06 28T191027
Pali: 400 से अधिक बच्चों और गृहणियों ने सीखी आत्मनिर्भरता की राह

Pali: राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय पाली के तत्वावधान में आयोजित 45 दिवसीय कला कौशल एवं अभिरुचि प्रशिक्षण शिविर का समापन शुक्रवार को वंदे मातरम उच्च माध्यमिक विद्यालय, जयनगर पाली में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस शिविर में कुल 418 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें बालक-बालिकाओं के साथ गृहणियों की भागीदारी भी सराहनीय रही।

- Advertisement -

शिविर का आयोजन तीन स्थानों महामना मालवीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुदर्शन बाल मंदिर विद्यालय और कात्यायनी विद्यालय—पर किया गया, जहां सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रतिभागियों को सिलाई, चित्रकला, मेहंदी, वेस्ट टू बेस्ट, नृत्य, संगीत, योग, आत्मरक्षा, कराटे, कंप्यूटर, पर्सनालिटी डेवलपमेंट और स्काउटिंग की बारीकियों का प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की ओर कदम

सीओ गाइड डिंपल दवे और कार्यक्रम समन्वयक दीपक जावा ने बताया कि यह शिविर केवल गर्मियों की छुट्टियों का सदुपयोग नहीं था, बल्कि प्रतिभागियों के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक ठोस प्रयास था। पूर्व में भी इस शिविर से प्रशिक्षण लेकर कई गृहणियों और युवतियों ने अपने स्वयं के व्यवसाय शुरू किए हैं।

शिविर के दौरान प्रशिक्षण के साथ-साथ वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान, हरियालो राजस्थान, योग दिवस, पक्षी संरक्षण अभियान, नशा मुक्ति जागरूकता और विश्व पर्यावरण दिवस जैसे विभिन्न सामाजिक अभियानों में भी स्काउट-गाइड की सक्रिय सहभागिता रही।

समापन समारोह में उमड़ा उत्साह

समापन समारोह में जिला स्काउट गाइड अध्यक्ष महेंद्र बोहरा ने कहा कि “स्काउटिंग न केवल अनुशासन और संस्कार सिखाता है, बल्कि जीवन को व्यवहारिक और आत्मनिर्भर भी बनाता है। अभिरुचि शिविरों से बच्चों में छिपी प्रतिभाएं निखरती हैं और भविष्य में वे खुद को आर्थिक रूप से सशक्त बना सकते हैं।”

पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख ने बालक-बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत ‘राम आएंगे’ जैसे गीतों की प्रस्तुति की सराहना की और स्काउटिंग को भारतीय संस्कृति का संवाहक बताया।

विशेष सम्मान और प्रदर्शनी

समापन के अवसर पर सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों उपनिदेशक प्रकाशचंद सिंघाड़िया, भीम सिंह चंपावत और सहायक निदेशक सोहन भाटी का साफा, स्कार्फ और स्मृति चिन्ह देकर बहुमान किया गया।

शिविर के दौरान प्रतिभागियों द्वारा तैयार की गई कलात्मक सामग्री की प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया गया, जिसमें अतिथियों ने बच्चों की रचनात्मकता की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

इस अवसर पर जोधपुर से सहायक राज्य संगठन आयुक्त छतर सिंह पीडियार, जिला सचिव डॉ. बी.एल. जाखड़, जिला शिक्षा अधिकारी खीमाराम चौधरी, स्काउट पदाधिकारी सीमा त्रिवेदी, सोहनलाल भाटी, तुलसीराम चौहान, कल्याण सिंह सहित अनेक अधिकारी, संस्थाओं के प्रतिनिधि, विद्यालय प्राचार्य, सामाजिक कार्यकर्ता एवं लगभग 800 से अधिक लोग उपस्थित रहे।

भविष्य के निर्माण की दिशा में मजबूत कदम

स्काउट गाइड जिला मुख्यालय पाली द्वारा इस शिविर के माध्यम से युवा पीढ़ी को संस्कार, अनुशासन और आत्मनिर्भरता की शिक्षा दी गई है। इस शिविर की बढ़ती लोकप्रियता और प्रतिभागियों की संख्या यह दर्शाती है कि समाज में ऐसे प्रशिक्षण शिविरों की न केवल आवश्यकता है, बल्कि यह बालकों, युवतियों और महिलाओं के भविष्य निर्माण में एक मजबूत नींव रख रहे हैं।

रिपोर्ट – रविन्द्र सोनी

TAGGED:hindi newsnews in hindiPali Newspali news in hindirajasthan news in hindi
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Jagruk Times
ByJagruk Times
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Previous Article राजस्थान किसान आयोग अध्यक्ष C.R. Choudhary ने किया किसानों से संवाद राजस्थान किसान आयोग अध्यक्ष C.R. Choudhary ने किया किसानों से संवाद
Next Article Jaisalmer: जिला कलेक्टर ने सांगड में वृक्षारोपण कर प्रकृति प्रेम एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश Jaisalmer: जिला कलेक्टर ने सांगड में वृक्षारोपण कर प्रकृति प्रेम एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

1000287997
Pali : शहर में कुत्तों का आतंक चरम पर, शहर के नागरिकों का नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
समाचार राजस्थान
February 10, 2026
1000287992
Barmer : जिला कलेक्टर ने किया जिला स्तरीय चार्ज अधिकारियों के दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारम्भ
समाचार राजस्थान
February 10, 2026
1000287982
Rajsamand : अतिरिक्त रोल पर्यवेक्षक आईएएस अम्बरीश कुमार ने की एसआईआर की समीक्षा
राजस्थान समाचार
February 10, 2026
1000287974
Barmer : जिम्मेदारी के साथ इंटरनेट का विवेकपूर्ण एवं सुरक्षित उपयोग करेंः जैन
समाचार राजस्थान
February 10, 2026
1000287971
Bhilwara: एसडीएम कॉलेज महिला आश्रम भीलवाड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा विशेष शिविर आयोजित
समाचार राजस्थान
February 10, 2026
1000287883
Jaisalmer : चेलक ग्राम उत्थान शिविर में योजनाओं का मौके पर मिला लाभ
समाचार राजस्थान
February 10, 2026
1000287881
Bhilwara: वैश्य फेडरेशन महिला संगठन ने बालिका को भेंट की सिलाई मशीन, स्वरोजगार की ओर बढ़ाए कदम
समाचार राजस्थान
February 10, 2026
1000287875
Bhilwara: आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मनाया शक्ति दिवस, बच्चों को पिलाई आयरन सिरप
समाचार राजस्थान
February 10, 2026
1000287831
Rajsamand : राजस्थान बजट-2026 प्रदेश के सर्वांगीण विकास को नई गति देगा :सांसद महिमा कुमारी मेवाड़
समाचार राजस्थान
February 10, 2026
1000287800
Jaisalmer : लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने फील्ड फायरिंग रेंज में आयोजित एक्सरसाइज़ रुद्र शक्ति’ की समीक्षा की
समाचार राजस्थान
February 10, 2026
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?