![गर्मी से तबीयत बिगड़ने से मां-बेटे की मौत](https://jagruktimes.co.in/wp-content/uploads/2024/05/%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%82-%E0%A4%AC%E0%A5%87%E0%A4%9F%E0%A5%87.webp)
देसूरी पाली। राजस्थान में गर्मी से तबीयत बिगड़ने से मां-बेटे की मौत हो गई। दोनों सादड़ी के गुडा मांगलियान के रहने वाले है। बता दे गुरुवार को 45 डिग्री वहा तापमान का था। दिन में सादड़ी-फालना में नगरपालिका ने दमकल की मदद से सड़कों पर पानी का भी छिड़काव किया गया। ताकि वाहन चालकों को कुछ राहत मिल सके।
वही जानकारी के अनुसार ग्राम गुड़ा मांगलियान निवासी समंदर सिंह (45) पुत्र माधो सिंह और उसकी मां राजू कुंवर (80) पत्नी माधो सिंह की कल तबीयत खराब हो गई। कल दोनों कमरे में सोए थे। शाम को अचानक तबीयत खराब होने लगी तो आस पास के ग्रामीण सादड़ी सीएचसी लेकर पहुचे। लेकिन समंदर सिंह ने पहले ही दम तोड़ दिया था। वही मा राजू कंवर ने भी आज सुबह 5 बजे दम तोड़ दिया।
बता दे समंदर सिंह मजदूरी करता था और तबीयत खराब होने के कारण मजदूरी पर भी नहीं गया था। मृतका राजू कंवर के दो बेटे थे। एक बेटे की पहले ही मौत हो चुकी थी। वह फिलहाल समंदर सिंह और एक पोते के साथ रह रही थी।
रिपोर्ट: दिलदार भाटी, देसुरी