
भाजपा नेता मदन राठौड़ के दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बनने पर उनके निवास स्थान पाली पहुंचने पर भाजपा (BJP) पदाधिकारियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी का भी सम्मान किया गया। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कन्हैया लाल ओझा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिग्विजय सिंह, सुमेर सिंह कुम्पावत, महेंद्र मेघवंशी, जिला परिषद सदस्य पुनाराम चौधरी, भंवरलाल सेनी सहित संपतराज मोदी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं की इकाई, सोजत रोड ने भी उत्साहपूर्वक स्वागत किया।इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ जश्न मनाया और प्रदेश अध्यक्ष बनने पर मदन राठौड़ को बधाई दी।
रिपोर्ट – बाबूलाल पंवार