![महिलाओं द्वारा उगते सूरज की पूजा अर्चना](https://jagruktimes.co.in/wp-content/uploads/2024/04/%E0%A4%A1%E0%A5%8B%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82-%E0%A4%9C%E0%A5%80-%E0%A4%AE%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%9C-%E0%A4%AA%E0%A5%82%E0%A4%9C%E0%A4%BE.webp)
राजस्थान के मुडतरा सिली गांव में राजपुरोहितों के वास में गुरुवार को 200 से अधिक महिलाओं द्वारा उगते सूरज की पूजा अर्चना (डोलियाजी महाराज) व्रत रखा गया। सुबह 4 बजे से ही सज धजकर महिलाओं द्वारा सर्वप्रथम मंदिर में इकट्ठे होकर विधि विधान से प्रवीण महाजन द्वारा दशा माता की पूजा की गई। उपस्थित महिलाओं द्वारा सामूहिक रूप से डोलियां जी महाराज की कथा का वाचन किया गया।
सभी महिलाओं द्वारा आपसी सहयोग से लापसी बनाने के लिए दलिया, घी, शक्कर आदि इकट्ठा कर कथा वाले स्थान पर ही प्रसाद के रूप में लापसी बनाई गई। उपस्थित सभी महिलाओं में प्रसाद के रूप में उसका वितरण किया गया। इस मौके पर जवेरचंद राजपुरोहित, मोटाराम राजपुरोहित, किशोर कुमार राज पुरोहित, जवेरमल राजपुरोहित ताराराम राजपुरोहित, भीम सिंह राजपुरोहित, पेपसिंह राजपुरोहित, प्रकाश राजपुरोहित, हरचंद राजपुरोहित रमेश कुमार राजपुरोहित आदि मौजूद थे।