The Traitors शो में एकसाथ नजर आएंगे Karan Singh Grover और Jennifer Winget ?

2 Min Read
The Traitors शो में एकसाथ नजर आएंगे Karan Singh Grover और Jennifer Winget ?

एक जमाने में करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) और जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) टीवी इंडस्ट्री में राज किया करते थे। दोनों की जोड़ी को फैंस ने खूब प्यार भी दिया है। उनके शो “दिल मिल गए” ने खूब सुर्खियां भी बटोरी थी। लेकिन प्यार, शादी के बाद कब उनका रिश्ता तलाक तक पहुंच गया पता ही नहीं चला। अब टीवी के दोनों कलाकारों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। क्या कुछ है अपडेट चलिए जानतें हैं।

करण जोहर के शो में एकसाथ आएंगे नजर

जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर को एकसाथ लाने का जिम्मा करण जोहर ने उठाया है। दोनों ही सेलेब्स एकसाथ स्क्रीन शेयर करेंगे। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करण जोहर के रियलिटी शो द ट्रेटर्स (The traitors) में ये दोनों सेलेब्स नजर आने वाले हैं। करण जौहर का ये रिएलिटी शो प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा। बरसो से फैंस का ये सपना अब आखिरकार पूरा होने जा रहा है। करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट के तलाक को 11 साल हो गए है। ऐसे में दोनों ने कभी भी एक दूसरे से बात नहीं की है और नाही एकसाथ नजर आए।

रियलिटी शो में कई सेलेब्स आएंगे नजर

खबर है कि रियलिटी शो में करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट के अलावा कई एक्टर आपको नजर आने वाले है इस लिस्ट में, जैस्मिन भसीन, करण कुंद्रा, राज कुंद्रा, अपूर्वा मखीजा जैसे कई कलाकार शामिल है। मेकर्स इस शो को लेकर कई सारे अपडेट फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। सेलेब्स के अपडेट ने अब फैंस को काफी बेसब्र कर दिया है। द ट्रेटर्स का ट्रेलर मेकर्स कल रिलीज करने वाले हैं। अब यह देखना दिलचस्प रहने वाला है कि ये रियलिटी शो ऑडियंस के दिलों पर कितना राज कर पाता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version