लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग खत्म, जानिए राजस्थान में कितने फीसद हुई वोटिंग

5 Min Read

2024 के लोकसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण की 13 राज्यों की 88 सीटों पर वोटिंग समाप्त हो गई है। 26 अप्रैल की शाम 5 बजे तक 88 सीटों पर 64.35 फीसदी मतदान हुआ। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हुई और शाम 6 बजे तक जारी रही। दूसरे चरण में 88 सीटों पर 1202 उम्मीदवार मैदान में हैं।

इनमें से 102 महिला उम्मीदवार हैं। वही, दूसरे चरण में जिन राज्यों की लोकसभा सीटों पर वोट पड़े है उनमें केरल, कर्नाटक, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, असम, बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, त्रिपुरा, मणिपुर और जम्मू-कश्मीर है।

वही, अगर राजस्थान की बात करे तो राजस्थान में शाम 6 बजे तक 64.6 फीसद मतदान हुआ। राजस्थान की शेष 13 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हुई। जानकारी के अनुसार, बाड़मेर लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा 74.25 फीसद मतदान हुआ है।

बता दे कि दूसरे चरण में राजस्थान की टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा, झालावाड़-बारां लोकसभा सीट के लिए मतदान हुआ। बता दे कि इससे पहले 19 अप्रैल को पहले चरण की 102 सीटों पर वोटिंग हुई थी।

आइये जानते हैं राजस्थान के 13 लोकसभा क्षेत्रों के बारे में जहां से प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं। टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सीट के लिए भाजपा से सुखबीर सिंह जौनपुरिया और कांग्रेस से हरीश चंद्र मीना चुनावी मैदान में है। अजमेर लोकसभा सीट के लिए भाजपा की ओर से भागीरथ चौधरी और कांग्रेस की तरफ से राम चंद्र चौधरी प्रत्याशी हैं।

पाली लोकसभा सीट के लिए भाजपा से पीपी चौधरी और कांग्रेस की तरफ से संगीता बेनीवाल चुनावी मैदान में है। जोधपुर लोकसभा सीट के लिए भाजपा की ओर से गजेंद्र सिंह शेखावत और कांग्रेस से करण सिंह उचियारड़ा प्रत्याशी हैं। बाड़मेर लोकसभा सीट से कांग्रेस की तरफ से उम्मेदाराम बेनीवाल को बनाया गया है। तो वही भाजपा की और से कैलाश चौधरी को टिकट दिया गया है। बाड़मेर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी भी चुनावी मैदान में है।

जालौर लोकसभा सीट के लिए भाजपा से लुंबाराम चौधरी और कांग्रेस से वैभव गहलोत उम्मीदवार है। उदयपुर सीट से कांग्रेस से ताराचंद मीना और भाजपा से मन्नालाल रावत चुनावी मैदान में है। वही, बांसवाड़ा लोकसभा सीट से भाजपा से महेंद्र मालवीय और कांग्रेस से अर्जुन बामनिया प्रत्याशी है।

बता दे कि चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट से भाजपा की तरफ से सीपी जोशी और कांग्रेस की ओर से उदयलाल आंजना प्रत्याशी है। राजसमंद लोकसभा सीट से कांग्रेस की ओर से डॉ दामोदर गुर्जर और भाजपा से महिमा विशेश्वर सिंह चुनावी मैदान में है। भीलवाड़ा लोकसभा सीट से भाजपा की ओर से दामोदर अग्रवाल और कांग्रेस से सीपी जोशी उम्मीदवार है।

आपको बता दे कि कोटा लोकसभा सीट से भाजपा की तरफ से ओम बिड़ला और कांग्रेस की ओर से डॉ. प्रहलाद गुर्जर चुनावी मैदान में है। वही झालावाड़-बारां लोकसभा सीट से भाजपा की ओर से दुष्यंत सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। तो कांग्रेस की तरफ से उर्मिला जैन को टिकट दिया गया है।

13 राज्यों का मतदान प्रतिशत

  1. केरल – 63.97 प्रतिशत
  2. कर्नाटक – 63.90 प्रतिशत
  3. राजस्थान – 59.19 प्रतिशत
  4. उत्तर प्रदेश – 52.64 प्रतिशत
  5. महाराष्ट्र – 53.51 प्रतिशत
  6. मध्य प्रदेश – 54.42 प्रतिशत
  7. असम – 70.66 प्रतिशत
  8. बिहार – 52.63 प्रतिशत
  9. पश्चिम बंगाल – 71.84 प्रतिशत
  10. छत्तीसगढ़ – 72.13 प्रतिशत
  11. त्रिपुरा – 76.23 प्रतिशत
  12. जम्मू-कश्मीर – 67.22 प्रतिशत
  13. मणिपुर – 76.06 प्रतिशत

बता दे कि 26 अप्रैल की शाम 5 बजे तक त्रिपुरा में सबसे ज्यादा करीब 76.23% वोटिंग हुई। वहीं मणिपुर में 76.06 प्रतिशत लोगों ने वोट किया है। देशभर में कुल 7 चरण में 543 सीटों पर 1 जून को वोटिंग समाप्त होगी। वही, सभी सीटों के नतीजे 4 जून को आएंगे।

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version