Lokshabha Elections 2024: 8 राज्यों की 49 सीटों पर मतदान समाप्त, जानिए शाम 5 बजे तक कितने प्रतिशत हुई वोटिंग

3 Min Read

सोमवार (20 मई, 2024) को लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवे चरण के लिए मतदान समाप्त हो गया है। पांचवें चरण में 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीटों पर वोट डाले गए। 8 राज्यों की 49 सीटों पर शाम 5 बजे तक करीब 56.68 प्रतिशत वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 73% और सबसे कम महाराष्ट्र में 48.66% मतदान हुआ है। बता दे कि पांचवे चरण के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक जारी रहा।

वहीं, छठे चरण का मतदान 25 मई, 2024 को होगा। इसके तहत 7 राज्यों की 57 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी। लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की 7, उत्तर प्रदेश की 14, ओडिशा और बिहार की 5-5, झारखंड, जम्मू कश्मीर और लद्दाख की एक-एक सीटों पर वोटिंग हुई। आपको बता दे, चुनाव के नतीजे 4 जून, 2024 को घोषित होंगे।

8 राज्यों में शाम 5 बजे वोटिंग प्रतिशत

  1. महाराष्ट्र – 48.66 प्रतिशत
  2. पश्चिम बंगाल – 73 प्रतिशत
  3. उत्तर प्रदेश – 55.80 प्रतिशत
  4. ओडिशा – 60.55 प्रतिशत
  5. बिहार – 52.35 प्रतिशत
  6. झारखंड – 61.90 प्रतिशत
  7. जम्मू कश्मीर – 54.21 प्रतिशत
  8. लद्दाख – 67.15 प्रतिशत

महाराष्ट्र में शाम 5 बजे वोटिंग प्रतिशत

  1. धुले- 48.81 प्रतिशत
  2. नासिक- 51.16 प्रतिशत
  3. डिंडौरी- 57.06 प्रतिशत
  4. ठाणे- 45.38 प्रतिशत
  5. कल्याण- 41.70 फीसदी
  6. पालघर- 54.32 फीसदी
  7. भिवंडी- 48.89 फीसदी
  8. मुंबई उत्तर – 46.91 प्रतिशत
  9. मुंबई उत्तर मध्य – 47.32 प्रतिशत
  10. मुंबई उत्तर पूर्व – 48.67 प्रतिशत
  11. मुंबई उत्तर पश्चिम – 49.79 प्रतिशत
  12. मुंबई दक्षिण – 44.22 प्रतिशत
  13. मुंबई दक्षिण मध्य- 48.26 प्रतिशत

बता दे कि लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के लिए मुंबई में केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी पीयूष गोयल, RBI गवर्नर शक्तिकांत दास, अनिल अंबानी, नाना पाटेकर, अक्षय कुमार, सुभाष घई, गुलजार, अनिल कपूर, मनोज वाजपेयी, जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव समेत कई बड़ी हस्तियों ने मतदान किया।

इसके अलावा, BSP सुप्रीमो मायावती, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सतीश चंद्र मिश्रा, राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे दिनेश प्रताप सिंह ने रायबरेली में वोट डाला। आपको बता दे, 543 लोकसभा सीटों में पांचवे चरण तक 429 सीटों पर मतदान हो गया है। बाकी 2 चरणों में 114 सीटों पर वोटिंग होगी।

बता दे कि लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में महाराष्ट्र की 13 सीटों पर वोटिंग हुई। इनमें मुंबई की 6 सीटें भी शामिल थी। महाराष्ट्र की धुले, डिंडोरी, नासिक, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई नार्थ, मुंबई नार्थ वेस्ट, मुंबई नार्थ ईस्ट, मुंबई साउथ, मुंबई साउथ सेंट्रल, मुंबई नार्थ सेंट्रल, और पालघर लोकसभा सीट पर मतदान संपन्न हुए।

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version