Lokshabha Elections 2024: छठे चरण में 8 राज्यों की 58 सीटों पर वोटिंग जारी, दोपहर 1 बजे तक 39.13% मतदान

3 Min Read

आज यानी 25 मई, 2024 को लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के लिए 7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की कुल 58 सीटों पर मतदान हो रहा है। छठे चरण में बिहार की 8, उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की सभी 10, ओडिशा की 6, झारखंड की 4, दिल्ली की सभी 7, जम्मू कश्मीर की 1 और पश्चिम बंगाल की 8 सीटों पर वोटिंग हो रही है।

चुनाव आयोग के मुताबिक, 8 राज्यों की 58 सीटों पर सुबह 9 बजे तक 39.13% वोटिंग हुई है। सुबह 11 बजे तक 25.8% वोटिंग हुई है। वही, दोपहर 1 बजे तक 39.13% मतदान हुआ। बता दे कि छठे चरण में 889 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। जिनमें केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, महबूबा मुफ्ती, मनोज तिवारी, मनोहर लाल ख‌ट्‌टर, बांसुरी स्‍वराज और कन्‍हैया कुमार शामिल हैं। आपको बता दे, 1 जून को आखिरी 56 सीटों पर वोटिंग होगी।

8 राज्यों में दोपहर 1 बजे तक वोटिंग प्रतिशत

बिहार- 36.48 प्रतिशत
हरियाणा- 36.48 प्रतिशत
जम्मू और कश्मीर- 35.22 प्रतिशत
झारखंड- 42.54 प्रतिशत
दिल्ली- 34.37 प्रतिशत
ओडिशा- 35.69 प्रतिशत
उत्तर प्रदेश-37.23 प्रतिशत
पश्चिम बंगाल- 54.80 प्रतिशत

बता दे कि लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ ने मतदान किया। वही, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा, राहुल गांधी, आप नेता आतिशी मार्लेना, आप नेता सौरभ भारद्वाज, आप सांसद स्वाति मालीवाल, आप नेता गोपाल, भाजपा उम्मीदवार कमलजीत सहरावत ने दिल्ली में वोट डाला।

इसके अलावा भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी, कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज, केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल, भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज, भाजपा उम्मीदवार हर्ष मल्होत्रा, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव, पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर, CEC राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान और उनकी पत्नी अनुपमा चौहान और केरल के गवर्नर आरिफ मोहम्मद ने दिल्ली में मतदान किया।

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version