
विशाखापत्तनम (Visakhapatnam) रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के बहुपक्षीय अभ्यास ‘मिलान’ का उद्घाटन किया। प्रेस सूचना ब्यूरो दिल्ली द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस अभ्यास में 74 देशों के नौसैनिक पोत, विमान और पेशेवर प्रतिनिधिमंडल एक साथ आए हैं ताकि पेशेवर संबंधों को मजबूत किया जा सके, परिचालन अनुकूलता को बढ़ाया जा सके और समकालीन समुद्री चुनौतियों की साझा समझ को बढ़ावा दिया जा सके।रक्षा मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आह्वान किया कि वे आपसी सम्मान और सहयोग की भावना से कार्य करते हुए समुद्र में उभरती जटिल और परस्पर जुड़ी चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करें।
रिपोर्ट – कपिल डांगरा
