T20 World cup: Virat Kohli को मिला ICC वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर 2023 का अवार्ड

3 Min Read

भारतीय क्रिकेट के धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली ( Virat Kohli ) को ICC वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर का अवार्ड मिला है। अमेरिका में विराट को कैप पहनाई गई। बता दे कि ICC ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर विराट कोहली को अवार्ड के साथ की फोटो और वीडियो शेयर की है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। फोटो में दिख रहा है कि विराट को अवॉर्ड दिया गया है।

विराट को यह अवार्ड 2023 में वनडे प्रारूप में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मिला है। आपको बता दे, अमेरिका में टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत हो चुकी है और भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप भाग लेने के लिए अमेरिका मे है। इस ग्लोबल टूर्नामेंट में विराट टीम इंडिया के अहम प्लेयर है। टीम को उनसे बेहतरीन पारी की उम्मीद है।

2023 में विराट ने किया था दमदार प्रदर्शन

साल 2023 में विराट कोहली ने दमदार प्रदर्शन किया था। विराट ने 27 वनडे मैचों में 1377 रन बनाए थे। इस दौरान 35 साल के विराट का औसत 72.47 और स्ट्राइक रेट 99.13 का रहा था। पिछले साल उन्होंने 6 शतक और 8 अर्धशतक लगाए। उनका बेस्ट स्कोर 166 रन रहा था। 2023 एशिया कप में कोहली ने भारत की जीत में अहम योगदान दिया था। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ सुपर फोर चरण के एक महत्वपूर्ण मैच में 94 गेंदों में नाबाद 122 रन बनाए थे। भारत में खेले गए 2023 वनडे विश्व कप के 11 मैचों में कोहली ने 765 रन बनाए थे।

विराट ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड

2003 वर्ल्ड कप में सचिन तेंदुलकर ने 673 रन बनाए थे। विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर के वनडे में बनाए गए 673 रन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। कोहली ने सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना 50वां वनडे शतक लगाकर तेंदुलकर के 49 शतकों के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया था।

जानकारी के मुताबिक, विराट कोहली अपने अब तक के इंटरनेशनल करियर में ICC टूर्नामेंट में 3 बार प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रह चुके हैं। विराट ICC वनडे विश्व कप 2023 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे। इससे पहले उन्हें ICC टी20 वर्ल्ड कप 2014 और 2016 में भी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनाया गया था। यही नही कोहली IPL में एक बार प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रह चुके हैं। उन्हें IPL 2016 में इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version