
Bhilwara। शहर के अग्रवाल उत्सव भवन लघु उद्योग भारती महिला इकाई द्वारा आयोजित दो दिवसीय स्वयंसिद्धा मेला 2025 आयोजन किया जा रहा हैं । महिला इकाई अध्यक्ष पल्लवी लढ़ा ने बताया कि स्वयंसिद्धा मेला 2025 का शुभारंभ जिला कलेक्टर जसमीत सिंह और पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र ने किया। मेले में राजस्थान के अनेक जिलों की विशिष्ट 25 से अधिक जीवन उपयोगी आइटम की 70 स्टाल लगाई गई है।
जिलां कलेक्टर जसमीत सिंह ने कहा कि महिला सशक्तिकरण एवं उत्थान के लिए प्रायोजित स्वयंसिद्धा मेला महिलाओं को अपने उत्पाद एवं आत्मनिर्भर होने के लिए एक प्लेटफार्म है। राजस्थान में अब तक 70 से अधिक मेले लगाए जा चुके हैं। उन मेलों से महिलाओं के सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता पर क्या प्रभाव पड़ा है उससे रूबरू कर पाएंगे।
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने कहा कि मेरा महिलाओं को यहीं सन्देश हैं कि आत्मनिर्भर बने औऱ आर्थिक रूप से सशक्त बनें और घर की इकोनॉमी को आगे बढ़ाएं। इससे देश का विकास होता हैं। और इतना ही नहीं महिला आत्मनिर्भर होतीं हैं तो घरेलू हिंसा में भी कमी आती हैं।
रिपोर्ट – पंकज पोरवाल