
मुंबई (Mumbai) के विलेपार्ले (Vile Parle) में वैश्य भारतीय सूंडी समाज ट्रस्ट का तेरहवां सहपरिवार वार्षिकोत्सव समारोह का भव्य आयोजन 2 मार्च, 2025 को किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुंबई उपनगर के पालक मंत्री एवं मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार विशेष रूप से उपस्थित होकर समाज के लोगों से संवाद स्थापित किया एवं मुंबई में सूंडी समाज को भवन बनाने हेतु जगह देने एवं सूंडी समाज को महाराष्ट्र के जाति गजट सूची में शामिल करने की बात एडवोकेट आशिष शेलार ने अपने संबोधन में कहीं है।
इस अवसर पर इस्कॉन मंदिर जुहू के परम संत, बिहार के पूर्व विधायक केदारनाथ प्रसाद, बिहार के खजौली से विधायक अरुण शंकर प्रसाद, पूर्व मंत्री डॉ. राम प्रकाश महतो, बिहार संयोजक (VBSS) चितरंजन महतो, पूर्व MLC प्रत्याशी गोपी किशन प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित थे। वैश्य भारतीय सूंडी समाज ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज पुर्बे, राष्ट्रीय महासचिव बी.एस. मंडल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पंकज पंजियार, मुंबई अध्यक्ष अरुण पुर्बे ने उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत सम्मान किया।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज पुर्बे ने एडवोकेट आशिष शेलार का विशेष रूप से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि ये दोनों घोषणाएँ हमारे समाज के लिए मील का पत्थर साबित होंगी और हमें संगठित रूप से आगे बढ़ने में सहायता करेंगी।