देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बुधवार की रात से ही झमाझम बारिश हो रही है। शहर के कई इलाकों में जलजमाव हो गया है। भारी बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया है। वही, तेज बारिश होने की वजह से कामकाजी लोगों भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटे मुंबई और आसपास इलाकों में तेज बारिश जारी रह सकती है। भारी बारिश के बीच राहत देने वाली खबर सामने आई है। मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाले जलाशयों 4 जलाशयों का जलस्तर 66.77 प्रतिशत तक तक पहुंच गया है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने ये जानकारी दी है।
गुरुवार (25 जुलाई, 2024) बीएमसी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पानी के बांध का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ”मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाले जलाशयों में भारी बारिश हो रही है, जिसके परिणामस्वरूप जल भंडारण में लगातार वृद्धि हो रही है। वर्तमान में, चार जलाशय – विहार, तुलसी, तानसा और मोदकसागर – ओवरफ्लो हो रहे हैं। आज सुबह 6 बजे तक जलाशयों में पानी का स्टॉक 66.77% तक पहुँच गया। समग्र स्थिति को देखते हुए, मुंबई की जल आपूर्ति में 10% पानी की कटौती सोमवार, 29 जुलाई 2024 से वापस ले ली जाएगी। बीएमसी ठाणे शहर, भिवंडी और बाहरी शहर प्रभाग ग्रामपंचायतों में 10% पानी की कटौती भी वापस ले रही है, जहां बीएमसी द्वारा पानी की आपूर्ति की जाती है।”
🌧️The reservoirs supplying water to Mumbai are experiencing heavy rains, resulting in a steady increase in water storage.
— माझी Mumbai, आपली BMC (@mybmc) July 25, 2024
💧Currently, four reservoirs – Vihar, Tulsi, Tansa & Modaksagar – are overflowing. As of 6 a.m. today, the water stock in the reservoirs reached 66.77%.… pic.twitter.com/VsGknKrWTC
बता दे कि मौसम विभाग ने मुंबई में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि पालघर, ठाणे, रायगढ़, सतारा, रत्नागिरी और पुणे जिलों के लिए नारंगी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने मुंबई में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। जिसके बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियसके आसपास रहने की उम्मीद है।