Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » समाचार » Bhilwara: वैकल्पिक निवेश परिदृश्य एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए अवसर” विषय पर संगोष्ठी का सफल आयोजन

समाचारराजस्थान

Bhilwara: वैकल्पिक निवेश परिदृश्य एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए अवसर” विषय पर संगोष्ठी का सफल आयोजन

Jagruk Times
Last updated: August 19, 2025 4:48 pm
Jagruk Times
Share
3 Min Read
WhatsApp Image 2025 08 19 at 4 1
WhatsApp Image 2025 08 19 at 4 1
Bhilwara: वैकल्पिक निवेश परिदृश्य एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए अवसर” विषय पर संगोष्ठी का सफल आयोजन 3

भीलवाड़ा (Bhilwara)दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की भीलवाड़ा शाखा द्वारा आईसीएआई भवन, पटेल नगर पर सीपीई संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पश्चिमी भारत क्षेत्रीय परिषद के सदस्य सीए सौरभ अजमेरा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। भीलवाडा शाखा अध्यक्ष सीए आलोक सोमानी ने बताया कि शाखा द्वारा वक्ता अजमेरा का अपर्णा एवं पगड़ी पहना कर स्वागत किया गया और बताया कि वैकल्पिक निवेश परिदृश्य एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए अवसर विषय पर अत्यंत विस्तृत, अद्यतन और व्यावहारिक हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ता सीए अजमेरा ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में पारंपरिक निवेश साधनों के साथ-साथ वैकल्पिक निवेश माध्यम भी वित्तीय दुनिया में बड़ी गति से उभर रहे हैं। इनमें प्रमुख रूप से प्राइवेट इक्विटी, वेंचर कैपिटल, रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट्स, इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट्स, हेज फंड्स, स्टार्टअप्स में निवेश और विशेष रूप से वैकल्पिक निवेश निधियाँ यानी अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड्स शामिल हैं। उन्होंने बताया कि एआईएफ आज भारत के पूंजी बाजार में एक सशक्त माध्यम के रूप में उभर रहे हैं जो नवाचार, उद्यमिता और आर्थिक विकास को बढ़ावा दे रहे हैं। सीए अजमेरा ने विस्तार से समझाया कि एआईएफ वे निवेश कोष होते हैं जो पारंपरिक म्यूचुअल फंड या सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध इक्विटी से भिन्न होते हैं और इन्हें तीन प्रमुख श्रेणियों में विभाजित किया गया है। इन फंड्स के माध्यम से पूंजी का प्रवाह नई कंपनियों, परियोजनाओं और उभरते क्षेत्रों की ओर होता है, जिससे आर्थिक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलती है। उन्होंने इस बात पर विशेष बल दिया कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स इन सभी क्षेत्रों में अपनी तकनीकी विशेषज्ञता और व्यावसायिक दृष्टिकोण के साथ निवेशकों, कॉर्पाेरेट्स तथा फंड मैनेजर्स को मार्गदर्शन और परामर्श देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। संगोष्ठी के दौरान सीए अजमेरा ने नियामकीय प्रावधानों, कानूनी आवश्यकताओं और इन निवेश साधनों में पारदर्शिता, कर नियोजन, लेखा परीक्षा, जोखिम प्रबंधन और गवर्नेंस की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि एआईएफ भारत में न केवल पूंजी निवेश का नया मार्ग बन रहे हैं, बल्कि इससे रोजगार सृजन, नवाचार और उद्यमिता को भी नई दिशा मिल रही है। चार्टर्ड अकाउंटेंट्स इन क्षेत्रों में लेखा, परामर्श, मूल्यांकन, ऑडिट और नियामकीय अनुपालन जैसी सेवाओं के माध्यम से व्यापक रूप से अपनी भूमिका निभा सकते हैं। संगोष्ठी का संचालन सिकासा अध्यक्ष सीए पुलकित राठी ने किया एवं बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तर सत्र में उपस्थित सदस्यों ने विषय में गहरी रुचि दिखाई और अनेक व्यावहारिक प्रश्नों के माध्यम से चर्चा को और भी समृद्ध किया। इस संगोष्ठी में सीए कैलाश अजमेरा, नवीन काकानी, आलोक पलोड़, पुनीत मेहता, पुलकित राठी, मुरली अटल, अवधेश शर्मा, अखिल काकानी, रजत गगरानी, शिव कचोलिया सहित लगभग 50 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स उपस्थित रहे।

- Advertisement -
TAGGED:Bhilwara News in Hindihindi newsnews in hindi
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Jagruk Times
ByJagruk Times
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Previous Article WhatsApp Image 2025 08 19 at 4 Sojat Road: आधा साल पहले विधायक, मंत्री और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिए थे चिकित्सक लगाने के वादे — आज तक अधूरे
Next Article WhatsApp Image 2025 08 19 at 5 Bhilwara: सामुदायिक विकास के प्रति हिन्दुस्तान जिंक की प्रतिबद्धता सराहनीय: विधायक डॉ लालाराम बैरवा
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

1000296995 1
Jaisalmer विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर दिव्यांग गतिविधि महोत्सव का भव्य आयोजन
समाचार राजस्थान
February 21, 2026
1000296990 1 scaled
Barmer:  एसआईआर-2026 के तहत मतदाता सूचियां का अंतिम प्रकाशन
समाचार राजस्थान
February 21, 2026
1000296983
Barmer भारत पाकिस्तान के सीमावर्ती एरिया में विकसित किया एग्रो टूरिज्म एवं नवाचार केंद्र
समाचार राजस्थान
February 21, 2026
1000296490
Barmer: बाखासर में सूखा बंदरगाह वह नमक उद्योग स्थापित करें – मेघवाल
समाचार राजस्थान
February 20, 2026
1000296419 1
Bhilwara: सुवाणा के सूरमाओं ने जीता श्रीबलराम रस्साकशी का महाकुंभ, आटूण को दी मात
समाचार राजस्थान
February 20, 2026
1000296415
Bhilwara जिला माहेश्वरी सभा कार्य समिति की बैठक 22 को
राजस्थान समाचार
February 20, 2026
1000296410
Bhilwara: राइज एंड शाइन” फिटनेस योगा वेलनेस सत्र से स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश
राजस्थान समाचार
February 20, 2026
1000296405
Bhilwara: जिला माहेश्वरी महिला संगठन में सर्वसम्मति से हुआ नेतृत्व चयन
समाचार राजस्थान
February 20, 2026
1000296400
Bhilwara: राज्यपाल ने संगम विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत
समाचार राजस्थान
February 20, 2026
1000296397
Maalwada में 122वीं वर्षगांठ पर विशाल निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का सफल समापन, 1578 पशुओं का हुआ उपचार
समाचार राजस्थान
February 20, 2026
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?