Barmer पहुंची Subodh की साइकिल यात्रा, पर्यावरण संरक्षण के लिए तय की 33 हजार किमी की दूरी

2 Min Read

महाराष्ट्र के रोहा रायगढ़ निवासी सुबोध (Subodh) पर्यावरण संरक्षण के लिए साइकिल से निकले हैं। सुबोध आज यानी शुक्रवार (16 मई, 2025) को बाड़मेर (Barmer) पहुंचे। वह अब तक 16 महीने में 33 हजार किलो मीटर साइकिल चला चुके हैं। महाराष्ट्र के सुबोध बाड़मेर पहुंचे तो चौहटन विधायक आदुराम मेघवाल ने उनका स्वागत किया।

सुबोध ने जागरूक टाइम्स को बताया कि हमें पर्यावरण के साथ ही अपना जीवन बिताना चाहिए। पर्यावरण अनुकूल रहने पर हमें तमाम औषधियां, फल और अनाज उपलब्ध कराता है। वहीं पर्यावरण प्रदूषित होने पर मौसम की आवृत्ति बिगड़ रही है। जिसका परिणाम है कि सुनामी, अतिवृष्टि, चक्रवात जो जन-जीवन के साथ आर्थिक चोट पहुंचा रहे हैं।

16 महीने में 33 हजार किमी साइकिल चला चुके हैं महाराष्ट्र के सुबोध

उन्होंने 26 नवंबर 2023 में रायगढ़ फोर्ट से साइकिलिंग की शुरुआत की थी। इसके बाद महाराष्ट्र की 371 पहाड़ियों की चढ़ाई कर 19 हजार किलोमीटर साइकिलिंग की। वर्ष 2024 में गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा की पहाड़ियों को पार करते हुए कश्मीर पहुंचे। उन्होंने, जोजिला पहाड़ी होते हुए चीन बॉर्डर पर 19 हजार फीट की ऊंचाई वाली उमलिंग ला पहाड़ी, कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की यात्रा की।

यात्रा के दौरान पीपल, बरगद, नीम के एक लाख पौधे भी रोपे। 10 हजार से अधिक पौधों को विभिन्न विद्यालयों में रोपित किया। सुबोध ने कहा, इस यात्रा का मकसद पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाना है। बाड़मेर पहुंचने पर ग्राम पंचायत गादान के सरपंच मीरो देवी और चौहटन विधायक आदुराम मेघवाल चौहटन, मदन बारूपाल ने सुबोध का स्वागत किया। इसके बार वह आगे यात्रा के लिऐ रवाना हुए।

रिपोर्ट – ठाकराराम मेघवाल

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version