लोकसभा चुनाव 2024 में बस कुछ ही दिन बचे है। सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जोर शोर से जुटे हुए हैं। इस बीच विपक्ष की तरफ से लगातार आरोप लगाए जा रहे हैं सत्तारूढ़ भाजपा सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।
विपक्ष का आरोप है कि बीजेपी नहीं चाहती कि उसके खिलाफ प्रभावी आवाज उठा सकने वाला नेता प्रचार कर पाए। उन नेताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया जाता है। उधर, भाजपा का कहना है कि जो नेता भ्रष्टाचार में फंसे है। उन नेताओं पर ही एक्शन लिया जाता है।
इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार (1 अप्रैल, 2024) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ”E = ED, C = CBI, I = IT जिस तरह ED, CBI और IT विभाग के आगे के पहले अक्षरों को मिलाकर ECI बनता है वो दरअसल इस बात का सकारात्मक इशारा है कि ‘Election Commission of India’ ही उम्मीद की वो किरण है, जो भाजपा सरकार द्वारा ED, CBI और IT डिपार्टमेंट के दुरुपयोग पर आगे से लगाम लगा सकता है।”
उन्होंने आगे लिखा, ”आज से हम 2024 के शुरुआती चुनावी महीने में प्रवेश कर रहे हैं। आशा है ‘चुनाव आयोग’ अपनी सांविधानिक ज़िम्मेदारी निभाते हुए बेलगाम-बेईमान सरकारी तंत्र को सक्रिय नहीं होने देगा और हमेशा की तरह लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए ढाल बनेगा। जब लोकतंत्र बचेगा तभी चुनाव आयोग की गरिमा और प्रतिष्ठा भी बची-बनी रहेगी। चुनाव आयोग को निर्भय होकर निष्पक्ष चुनाव कराने व सभी दलों को बिना किसी पक्षपात व भेदभाव के, चुनाव लड़ने के बराबर मौके देने के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ। निष्पक्ष चुनाव, चुनाव आयोग की जीत होगी।”
E = ED
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 1, 2024
C = CBI
I = IT
जिस तरह ED, CBI और IT विभाग के आगे के पहले अक्षरों को मिलाकर ECI बनता है वो दरअसल इस बात का सकारात्मक इशारा है कि ‘Election Commission of India’ ही उम्मीद की वो किरण है, जो भाजपा सरकार द्वारा ED, CBI और IT डिपार्टमेंट के दुरुपयोग पर आगे से लगाम लगा सकता…