
सोजत रोड (Sojat Road) में कृषि मंडी से ओवरब्रिज तक सोजत विधायक शोभा चोहान ने करीब 1 करोड़ 50 लाख का सीसी सड़क का भुमीपुजन किया था व सीसी सड़क का कार्य भी युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया था। मगर मोहल्ले वासियों ने इस सीसी सड़क को लेकर पानी की निकासी नहीं होने व पानी के भराव को लेकर इकट्ठे हुए तो मोके पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सुनील विश्नोई पहुंचे व आश्वासन दिया की इस सम्बन्ध में पुरी तरह सर्वे कर लिया गया है। ओर नाला बनवाया जायेगा जिसका मोहल्ले का पानी नाले में जायेगा ओर भराव कही नहीं होगा।इस मौके पर नगर पालिका विधि सलाहकार जय सिंह सांखला, अरुण सिंह,अनिल व्यास, धीरज पटेल, प्रकाश सिंह ठेकेदार,ललित व्यास, गुलाब खा, ढगलनाथ, विकास जोशी, सोहन प्रजापत, शांतिलाल सेन, सहित मोहल्ले वासी मोजुद थे।
रिपोर्ट – बाबूलाल पंवार
