
रेलवे ग्राउंड सोजत रोड (Sojat Road) में नगर पालिका द्वारा छोड़े जा रहे गंदे नाले के पानी से उत्पन्न गंभीर स्थिति को लेकर क्षेत्रवासियों ने मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) को ज्ञापन सौंपा था। लगातार गंदा पानी छोड़े जाने से रेलवे ग्राउंड दलदल और तालाब का रूप ले चुका था, जिससे आसपास के आवासीय क्षेत्रों में रहना दूभर हो गया था।गंदे पानी से फैल रही दुर्गंध और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया था। आमजन का आवागमन भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा था और पूरे क्षेत्र में अस्वच्छता का माहौल बना हुआ था।सोमवार को रेलवे अधिकारियों के निर्देश पर कर्मचारियों ने जेसीबी मशीन की मदद से रेलवे ग्राउंड में आ रहे गंदे नाले को बंद करवा दिया।रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि भविष्य में यदि नगर पालिका द्वारा पुनः रेलवे परिसर में गंदे पानी की निकासी की गई तो संबंधित के विरुद्ध कानूनन कार्रवाई की जाएगी।रेल्बे द्वारा चेतावनी बोर्ड भी लगाए हुए है जिन्हे अनदेखा किया गया था लेकिन इसबार रेलबे सख्त है ।रेलवे की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है और उम्मीद जताई है कि अब स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
रिपोर्ट – बाबूलाल पंवार
