Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » मुंबई » Sheetal Lodha Foundation द्वारा 70 आदिवासी विद्यार्थियों को सौर ऊर्जा से संचालित उपयोगी बस्तों का वितरण

मुंबईराष्ट्रीयसमाचार

Sheetal Lodha Foundation द्वारा 70 आदिवासी विद्यार्थियों को सौर ऊर्जा से संचालित उपयोगी बस्तों का वितरण

Jagruk Times
Last updated: November 15, 2024 7:22 pm
Jagruk Times
Share
3 Min Read
Sheetal Lodha Foundation द्वारा 70 आदिवासी विद्यार्थियों को सौर ऊर्जा से संचालित उपयोगी बस्तों का वितरण
WhatsApp Image 2024 11 14 at 5

मुंबई। महाराष्ट्र के प्रमुख समाजसेवी संगठन “शीतल लोढ़ा फाउंडेशन” (Sheetal Lodha Foundation) द्वारा अपने ‘शिक्षा को समर्थन’ अभियान के अंतर्गत 70 आदिवासी विद्यार्थियों को सौर ऊर्जा से संचालित उपयोगी बस्तों का वितरण कर एक अनुकरणीय पहल की गई है, जिसके फलस्वरूप ये विद्यार्थी अब सूर्यास्त के बाद भी इन सोलर बैगों से मिलने वाली रोशनी के जरिये अपनी पढ़ाई बेहतर ढंग से सुनिश्चित कर अपने भविष्य को उज्ज्वल बना पायेंगे।

- Advertisement -

यह महत्वपूर्ण वितरण समारोह मुंबई के बोरीवली स्थित संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में आयोजित किया गया, जिसमें निकटवर्ती तुमनीपाड़ा, कोकनीपाड़ा और नवपाड़ा इलाकों के आदिवासी समुदायों के 70 विद्यार्थियों को उनके गाॅंवों में बिजली की कमी से उत्पन्न चुनौतियों से उबरने के लिए सौर ऊर्जा से चलने वाले अनूठे बैग प्रदान कर उन्हें सुविधा सम्पन्न बनाया गया।

शीतल लोढ़ा फाउंडेशन की प्रभारी शीतल और अभिनंदन लोढ़ा की बेटी यशवी लोढ़ा की अगुवाई में आयोजित इस पहल ने सौर ऊर्जा से चलने वाले बैग वितरित कर यह सुनिश्चित किया गया कि विद्यार्थियों को सूर्यास्त के बाद भी अपनी पढ़ाई और दैनिक गतिविधियों के लिए प्रकाश के एक विश्वसनीय स्रोत तक आसान पहुॅंच मिले। इस समारोह में यशवी लोढ़ा के पिता और लोढ़ा वेंचर्स के अध्यक्ष अभिनंदन लोढ़ा और वन विभाग के वनपाल एन.बी. मुथे सहित विभिन्न वन्य अधिकारियों की भी उपस्थिति रही। समारोह की शुरुआत किशोर बैंड द लकी चार्म्स के जीवंत संगीत प्रदर्शन से हुई, जिसने हिंदी गीतों की सुरीली प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया।

वितरण समारोह के बाद समारोह की संयोजिका यशवी लोढ़ा ने अपने प्रेरणादायक सम्बोधन में बच्चों को चुनौतियों के बावजूद अपनी शिक्षा लगातार जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने इस उल्लेखनीय पहल पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि शिक्षा उज्ज्वल भविष्य के मार्ग का एक प्रमुख माध्यम है और हर बच्चे को बिना किसी सीमा के सीखने और बढ़ने का मौका मिलना ही चाहिये। इसलिए सोलर बैग पहल के माध्यम से हमारा लक्ष्य उन छात्रों के लिए मुश्किलों के अंतर को पाटना है, जो बिजली की कमी के कारण विभिन्न चुनौतियों का सामना करते हैं। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा से चलने वाले ये बैग केवल पढ़ाई के लिए उपयोगी उपकरण नहीं हैं, बल्कि ये इन सभी छात्रों के लिए आशा, लचीलेपन और सकारात्मक जीवन के प्रकाश का प्रतीक हैं।

अपने सम्बोधन के बाद यशवी लोढ़ा द्वारा समारोह के मुख्य अतिथि अभिनंदन लोढ़ा और विभिन्न वन्य अधिकारियों के साथ मिलकर सभी उपस्थित 70 विद्यार्थियों को सोलर बैगों का वितरण किया गया। सभी विद्यार्थियों ने इस जीवन -परिवर्तनकारी उपहार के लिए आयोजक संगठन का आभार व्यक्त किया। इस पहल का उद्देश्य इन आदिवासी समुदायों के लिए शिक्षा की प्रमुख बाधाओं में से एक सूर्यास्त के बाद प्रकाश की कमी को दूर करना रहा, जिसे व्यापक स्तर पर सराहा जा रहा है।

TAGGED:hindi newsMumbai news in hindinews in hindiSheetal Lodha FoundationSolar BagsYashvi Lodha
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Jagruk Times
ByJagruk Times
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Previous Article घर में घुसकर बदमाशों ने वृद्ध दंपत्ति को बंधक बनाया, सवा किलो सोना व 1.10 लाख कैश लूटा Sayla News: घर में घुसकर बदमाशों ने वृद्ध दंपत्ति को बंधक बनाया, सवा किलो सोना व 1.10 लाख कैश लूटा
Next Article ज्ञापन SDM Amit Chaudhary को थप्पड़ मारने के बाद प्रदेश भर मे प्रशानिक अधिकारियों का चल रहा विरोध
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

1000294101
Barmer: नुक्कड़ नाटक के जरिए बताए स्मार्ट मीटर के फायदे
समाचार राजस्थान
February 18, 2026
1000294072
Bhilwara: जीतो लेडीज विंग द्वारा स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
समाचार राजस्थान
February 18, 2026
1000294061
Bhilwara: जायंट्स ग्रुप के सभी सदस्यो का सामूहिक पद स्थापना व शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
राजस्थान समाचार
February 17, 2026
1000294016
Jaisalmer : सेना के जवानों के बच्‍चों को मिलेगी विशेष स्‍कॉलरशिप और शैक्षणिक सहयोग
समाचार राजस्थान
February 17, 2026
1000294013
Rajsamand: मण्डावर महाशिवरात्रि मेला सम्पन्न, भजन संध्या में उमड़े श्रदालु
समाचार राजस्थान
February 17, 2026
1000294012
Jaisalmer: वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक आयोजित
समाचार राजस्थान
February 17, 2026
1000294011
Rajsamand: पत्र लेखन की परम्परा एवं गौरैया संरक्षण एक पहल अभियान पर बालिका विद्यालय में संवाद कार्यक्रम का आयोजन
समाचार राजस्थान
February 17, 2026
1000294008
Sojat भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी के जन्म दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हार्दिक बधाई एव शुभकामनाएं दी
समाचार राजस्थान
February 17, 2026
1000293802
Jaisalmer : सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक में गहराया नगदी संकट, खाताधारक दर-बदर, प्रशासन मौन
समाचार राजस्थान
February 17, 2026
1000293212
Rajsamand: नेता धार्मिक होंगे तभी देश को ले जा सकेंगे सही रास्ते पर: देवकीनंदन ठाकुर
समाचार राजस्थान
February 16, 2026
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?