शक्ति कपूर और लेस्ली त्रिपाठी की फिल्म ‘Rocky The Slave’ सिनेमाघरों में हुई रिलीज

2 Min Read

फिल्म जगत के सुप्रसिद्ध अभिनेता शक्ति कपूर और मशहूर मॉडल व अभिनेत्री लेस्ली त्रिपाठी की फिल्म ‘रॉकी द स्लेव’ (Rocky The Slave) आज यानी 26 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों रिलीज हो गई है। जेम्स जॉन बारला द्वारा निर्देशित और लिखित यह फिल्म एक्शन, ड्रामा और रोमांटिक पर आधारित है। बता दे कि इस फिल्म का ट्रेलर रेड रिबन म्यूज़िक (Red Ribbon Musik) के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर 13 जुलाई, 2024 को रिलीज किया गया था। फिल्म ट्रेलर की अवधि 2 मिनट 8 सेकंड की है।

आपका बता दे, फिल्म ‘रॉकी द स्लेव’ का म्यूजिक लॉन्च 23 जुलाई, 2024 को किया गया। गाने का नाम रॉकी है। फिल्म का गाना रेड रिबन म्यूज़िक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म में गाना गाया है सिंगर अजिताभ ए. जे. रंजन ने और म्यूजिक डीएच हर्मोनी का है। वही गीत ऋषि आज़ाद ने लिखा है।

फिल्म ‘रॉकी द स्लेव’ में शक्ति कपूर और लेस्ली त्रिपाठी के अलावा दलीप ताहिल, सुदेश बेरी, मुश्ताक खान, प्रदीप काबरा, हैरी जोश, गैविन पैकार्ड, रिचर्ड बारला, निशांत राजोरा, शर्मिला, जय कलगुटकर और तेजस जैसे कलाकार नजर आएंगे। इस फिल्म की निर्माता शोभा बारला है और सह-निर्माता – पलसुयाम्बु मुरुगन नटार है। फिल्म के मेकर्स और कलाकारों की माने तो उन्हें फिल्म ‘रॉकी द स्लेव’ से काफी उम्मीद है। मेकर्स के मुताबिक ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आएगी।

Share This Article
Follow:
2023 से जागरूक टाइम्स न्यूज के साथ पत्रकारिता करियर का शानदार आगाज किया। मुंबई से शिक्षा ग्रहण की है। खबरें लिखने के साथ-साथ कैमरे के संग भी जुगलबंदी रही है। हर दिन कुछ नया सीखते रहने की कोशिश जारी है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version