
भीलवाड़ा। सेवा ग्रुप (Seva Group) द्वारा आचार्य विद्यासागर जी महाराज के प्रथम समाधि दिवस के अवसर पर आज विशेष गौ सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान समूह के सदस्यों ने सीताराम गौशाला काइन हाउस में णमोकार मंत्र का उच्चारण कर गुरुदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही, गौमाता की सेवा भावना को ध्यान में रखते हुए गायों को चारा एवं गुड़ खिलाया गया। सेवा ग्रुप, आचार्यश्री की प्रेरणा से गठित एक सामाजिक संगठन है, जिसका उद्देश्य सेवा कार्यों को बढ़ावा देना है। आचार्य विद्यासागर जी महाराज का गौ सेवा और करुणा में गहरा विश्वास था, इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सेवा ग्रुप के सदस्य अनिल जैन, संदीप छाबड़ा, अशोक बाकलीवाल, पराग चौधरी, मयंक गंगवाल, अशोक गंगवाल, पारस जैन, सुमित पाटनी, सौरभ शाह, निक्की पटौदी, प्रवीण कोठारी, नीतीश कोठारी, अंकुर बाकलीवाल, दिलीप गदिया, विवेक शाह, तनसुख जैन, दीपक जैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। गौशाला में उपस्थित श्रद्धालुओं ने आचार्य विद्यासागर जी की शिक्षाओं को स्मरण करते हुए समाज में गौ रक्षा और सेवा को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। इस आयोजन के माध्यम से गौ सेवा और आध्यात्मिकता का संदेश प्रसारित किया गया, जिससे समाज में सेवा और करुणा की भावना को और बल मिलेगा।
रिपोर्ट – पंकज पोरवाल