
सांडेराव (Sanderav) मैन बाजार गजानंद मंदिर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय से ओम शांति ब्रह्माकुमारी शिव बारात निकाली गई। इस बारात का मुख्य उद्देश्य समाज में नशा मुक्ति का संदेश प्रसारित करना था।शिव बारात का आयोजन निंबेश्वर महादेव पहुंचकर नशा मुक्ति का संदेश देते हुए कई गांवों से गुजरी।इसे सेंटर प्रभारी बीके कंचन बहन के सानिध्य मे ABHYM पाली जिलाध्यक्ष महावीर मेवाड़ा सांडेराव ने झंडी दिखाकर रवाना किया।कार्यक्रम की शुरुआत गजानंद मंदिर, हनुमान चौक,गरबा चौक सहित बाजार में आयोजित नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम से हुई, जिसमें उपस्थित लोगों को जीवन में किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया।नशा मुक्ति कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष महावीर मेवाड़ा सांडेराव ने बताया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों को कमजोर करता है। उन्होंने स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए नशा मुक्त जीवन को अत्यंत आवश्यक बताया।इसके बाद शिव बारात निंबेश्वर महादेव मंदिर परिसर मे आयोजित मेला महोत्सव मे पहुंचकर जहां कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर बारात का स्वागत किया और शिव बाबा “हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस दौरान बीके उमा बहन, बदामीबाई, संतोष बहन,निम्बेशवर ट्रस्ट अध्यक्ष जगत सिंह राणावत,समंदर सिंह दुजाना,विजयभाई माउंट आबू, महेश भाई सहित आसपास ग्रामीणो का सहयोग रहा।
रिपोर्ट – नटवर मेवाड़ा
