
भीलवाड़ा (Bhilwara) फाल्गुन माह की पावन बेला में काशीपुरी स्थित श्री श्याम मंदिर में रविवार 22 फरवरी से फाल्गुन महोत्सव का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। इस वर्ष महोत्सव की शुरुआत रक्तदान शिविर से की जाएगी, जो प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक मंदिर प्रांगण में आयोजित होगा। बाबा श्याम की भक्ति केवल आरती और कीर्तन तक सीमित नहीं, बल्कि सेवा ही सच्ची भक्ति का सच्चा प्रमाण है। इसी भावना को साकार करते हुए श्री श्याम सेवा समिति द्वारा रक्तदान महादान का आयोजन किया जा रहा है। जिस प्रकार बाबा श्याम अपने भक्तों के कष्ट हरते हैं, उसी प्रकार रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंदों को जीवनदान देने का संकल्प लिया गया है। प्रातःकाल बाबा का दिव्य एवं अलौकिक श्रृंगार पुजारी रूपेंद्र शुक्ला एवं रवि पंडित द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार के साथ किया जाएगा। मंदिर परिसर में भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। बाबा के दरबार में एक ओर श्रद्धालु दर्शन करेंगे तो दूसरी ओर मानव सेवा का पावन कार्य निरंतर चलता रहेगा, यही फाल्गुन महोत्सव की विशेषता है। समिति के अध्यक्ष श्री सुरेश पोद्दार ने बताया कि फाल्गुन माह बाबा की विशेष कृपा का समय माना जाता है और इस अवसर पर किया गया सेवा कार्य अनेक गुना फलदायी होता है। मीडिया प्रभारी पंकज अग्रवाल ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रक्तदान करने और महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है। आज काशीपुरी स्थित श्री श्याम मंदिर में बाबा के दरबार में भक्ति के साथ सेवा की ज्योत भी प्रज्वलित होगी। राकेश काबरा, नितिन अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, प्रिंस, विवेक, जयंत, दीपक, चिन्मय, अभिषेक, कन्हैया, सुरेंद्र, विपिन, घनश्याम, बृजेश, विजेंद्र, अंकित, चिराग, रामकिशन, मोहित, यश, महावीर, राजपाल, टोनी, पुनीत, अक्षत आदि शिविर की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में कार्यरत है।
रिपोर्ट – पंकज पोरवाल
