![](https://jagruktimes.co.in/wp-content/uploads/2024/04/Dr-hemant-jain.webp)
सादडी। धरती के भगवान कहे जाने वाले चिकित्सक निष्ठा व मेहनत से अपना कर्म करे तो कामयाबी उनके कदम चूमती है ऐसा ही निष्ठापूर्ण कर्म सादडी के गेस्ट्रो सर्जन डॉ हेमन्त प्रमोद जैन ने किया,चिकित्सा क्षेत्र में उनका यह प्रेरक अनुकरणीय कार्य विश्व रिकार्ड बन गया डॉ हेमन्त जैन की इस सफलता से समाजसेवी दादा रामलाल जैन,परिवार, सादडी व जिले का नाम गौरवान्वित किया है।
जैन समाज साहित कस्बे का किया नाम रोशन
जैन समाज मे जन्मे ओर स्थानीय आदर्श विद्यालय मे अपनी पढ़ाई कर आगे जाकर डॉ बने हेमंत जैन की ओर से किये गये सफलतम विश्व रिकॉर्ड की जैन समाज के साथ अन्य जनों ने इसे तारीफे काबिल ओर सादड़ी के लिए गर्व की बात बताया। आपको बता दे सर्जिकल गेस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट, एचपीबी लिवर ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ हेमन्त हाल राजसमंद जिला अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे है।
220 सेमी लम्बी बड़ी आंत्र को शल्य चिकित्सा कर बहार निकाला
उन्होंने बताया किजालोर निवासी 35वर्षीय जितेंद्र कुमार को पेट मे सूजन व दर्द से पीड़ित अवस्था मे भर्ती करवाया जिनकी जांच अनुसन्धान में बडीआन्त्र में रुकावट के साथ सिग्माइड वॉल्वुल्स था जिसका सफलतम ऑपरेशन कर बड़ीआंत्र जिसमे करीब 10सेमी फूली हुई और 220सेमी लम्बी बड़ी आंत्र को काटकर बाहर निकाल जितेंद्र का जीवन सुरक्षित बचाया।
डॉ हेमन्त जेन का यह कीर्तिमान चिकित्सा क्षेत्र में इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज किया। सादडी के चिकित्सक हेमन्त जैन की विश्व रिकार्ड उपलब्धि पर उनके दादा स्व रामलाल जैन के त्याग तपस्या को श्रद्धा से स्मरण कर पूरे परिवारजन को ग्रामीण शुभकामनाए दे रहे है जिन्होंने अभावों में पलकर चिकित्सा क्षेत्र में अपना नाम विश्व रिकार्ड में दर्ज करवाकर सादडी को गौरवान्वित किया।