यूपी की हाथरस हादसे पर रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin ने जताया दुख

3 Min Read
यूपी की हाथरस हादसे पर रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin ने जताया दुख 3

यूपी के हाथरस के रतिभानपुर में मंगलवार (2 जुलाई, 2024) को एक सत्संग के दौरान भगदड़ मचने से 100 से ज्यादा लोगो की मौत और कई लोग घायल हो गए। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

वही, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने बुधवार को हाथरस की घटना पर शोक व्यक्त किया। भारत में रूसी दूतावास ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा, ”रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उत्तर प्रदेश में हुई दुखद भगदड़ की घटना पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शोक संदेश भेजा है।”

बता दे कि हादसे के एक दिन बाद यानी बुधवार (3 जुलाई, 2024) को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हाथरस पहुंचे। सीएम योगी ने हाथरस की दुर्घटना में घायल हुए लोगो से अस्पताल में भेंट कर उनका हाल चाल जाना और उनके उपचार के संबंध में डॉक्टरों से जानकारी प्राप्त की।

सीएम योगी ने हाथरस में घटनास्थल का निरीक्षण और अस्पताल में घायलों से मुलाकात के बाद मीडिया को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस हादसे में 121 श्रद्धालुओं की मृत्यु हुई जो उत्तर प्रदेश के साथ-साथ हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश से जुड़े हुए थे। उत्तर प्रदेश में हाथरस, बदायूं, कासगंज, अलीगढ़, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, लखीरपुर, खीरी समेत 16 जनपद के लोग हादसे का शिकार हुए हैं।

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version