
राजसमंद (Revder) रेलमगरा क्षेत्र के गवारडी निवासी साक्षी मेनारिया का अंडर 17 फुटबॉल प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर ग्रामीणों ने खुशियां व्यक्त की राजसमंद फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमंत पालीवाल एवं श्री राम फुटबॉल अकेडमी गवारडी कोच नितिन मेनारिया ने बताया कि झुंझुनू में जुलाई माह फुटबॉल अंडर 17 की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था जिसमें गवारडी निवासी साक्षी मेनारिया पुत्री राकेश मेनारिया ने राजसमंद की ओर से खेलते हुवे उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ये मुकाम हासिल किया खिलाड़ी साक्षी मेनारिया वर्तमान में 3 नवंबर से 14नवंबर तक ढिंगसरी बीकानेर में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रही हे व आंध्र प्रदेश के अंन्नत पुर में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की अंडर 17 प्रतियोगिता में राजस्थान की तरफ से प्रतिनिधित्व करने के लिए अपनी टीम के साथ रवाना हुई उल्लेखनीय हे कि ये छात्रा खिलाडी राजकीय उ मा वि गवारडी की कक्षा 9 वीं की छात्रा है तथा अभी तक 7 बार विद्यालय और फुटबॉल एसोसिएशन की और से राज्य स्तर पर राजसमंद जिले का प्रतिनित्व कर चुकी है फुटबॉल एसोसिएशन राजसमंद की और से सचिव अशोक सर्वा,कोच मनोज हाडा गांव के शारीरिक शिक्षक कमलाशंकर मेनारिया, भगवती लाल मेनारिया, शंकर लाल मेनारिया,राकेश मेनारिया, सुभाष मेनारिया, भगवान लाल राव, अजय मेनारिया लेहरू लाल कुमावत प्रधानाचार्य रमेश चंद्र शर्मा, शिक्षाविद डालचंद मेनारिया ,सत्यनारायण मेनारिया, विधायक प्रतिनिधि शांति लाल मेनारिया, प्रहलाद मेनारिया ग्राम वासियो फुटबॉल प्रेमियों इत्यादि ने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत
