![](https://jagruktimes.co.in/wp-content/uploads/2024/05/70291629-d1df-45da-888e-78e44aacd196.webp)
पाली। गली में एक सांप दिखाई देने का बाद एक युवक ने रेस्क्यू करने का प्रयास किया। लेकिन सांप ने उस युवक को काट लिया। इसके बाद घायल युवक को उपचार के लिए बांगड़ अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार, राईकों की ढाणी निवासी प्रकाश पुत्र भेरू सिंह अपनी गली में सांप आने के बाद उसने अपने स्तर पर रेस्क्यू करने का प्रयास किया। रेस्क्यू के दौरान सांप प्रकाश को काट लिया। जिसकी वजह से वह घायल हो गया। लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया और सांप को पड़कर अस्पताल लेकर पहुंचे। यह देखते हुए अन्य मरीजों में हड़कंप मच गया। वही, अब युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है और इलाज जारी है।