
रानीवाड़ा (Raniwada) राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय युवा नेतृत्व जब सेवा के संकल्प के साथ आगे आता है, तो वह समाज के लिए प्रेरणा बन जाता है। इसी कड़ी में NSUI जिला उपाध्यक्ष एवं युवा कांग्रेस जिला महासचिव रघुवीर सिंह सोलंकी ने अपना जन्मदिवस धूमधाम और आडंबर से दूर रहकर, सेवा और समर्पण के भाव के साथ मनाया। रघुवीर सिंह सोलंकी शनिवार को स्वामी श्री आत्मानंद सेवा संस्थान, ‘वात्सल्य धाम’ पहुंचे। यहाँ उन्होंने अपना जन्मदिन निराश्रित और असहाय बच्चों के साथ मनाया। सोलंकी ने फिजूलखर्ची करने के बजाय बच्चों के साथ समय व्यतीत किया और उनकी शिक्षा व खान-पान में सहभागी बने। बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए मिष्ठान वितरित किए,बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ उन्हें कॉपी-पेन और स्टेशनरी किट भेंट की। साथ ही सोलंकी की ओर से संस्थान के सभी बच्चों के लिए एक दिन के विशेष उत्तम भोजन की व्यवस्था भी की गई। इस अवसर पर रघुवीर सिंह सोलंकी ने कहा कि बच्चों के निश्छल प्रेम और उनके बीच समय बिताकर जो आत्मिक शांति मिलती है, वह किसी भी अन्य जश्न से कहीं बड़ी है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने विशेष अवसरों पर समाज के वंचित वर्ग की मदद के लिए आगे आएं। इस दौरान संस्थान के संचालकों और बच्चों ने भी जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य और दीर्घायु की कामना की। इस दौरान संस्थान से अमृतजी पुरोहित,उम्मीद सिंह,जयंती लाल देवासी, श्रवण जाट सहित कई लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट – मुकेश लाखारा
