
राजसमंद (Rajsamand) वी विश फॉर सोसाइटी राजसमन्द की ओर से महात्मा गांधी उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्पर्श की समझ पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।संस्थान के अध्यक्ष डॉ. राकेश तैलंग की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में सुरक्षित बचपन हेतु बालक बालिकाओं को गुड टच एवम् बैड टच से परिचित कराया। संस्थान सचिव लेफ्टिनेंट (डॉ.) विनीता पालीवाल ने कार्यशाला की शुरुआत आइस ब्रेकिंग सेशन में बच्चों की हिचक को दूर किया ।उसके बाद बच्चों को संवेदी अंग और उनके कार्यों को महसूस करने के लिये गतिविधि से सिखाया l चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1930 की भी जानकारी दी गई ।बच्चों को खेल खेल में अपने अनुभव साझा करने के लिए प्रेरित किया गया l बैड टच के समय चिलाने, भागने और बड़ों को बताने का सुझाव दिया गया l प्रश्नोत्तरी में प्रथम स्थान पर हर्षिता लोहार और द्वितीय अभिलाषा रही l अंत में कार्यशाला में सक्रिय भागीदारी करने वाले बालक बालिकाओं को संस्था प्रतिनिधि तथा प्रधानाध्यापिका अंजना मोदी द्वारा बिस्कुट, स्टेशनरी पेन, पेंसिल पुरस्कार के रूप में प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया l
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत
