
राजसमंद (Rajsamand) देवगढ़ : नगर पालिका देवगढ़ द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री सदभावना केंद्र पर वेस्ट टू वंडर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी शंकर लाल चंगेरीवाल, वरिष्ठ सहायक हरि सिंह चौहान धर्म सिंह चौहान, स्वच्छ भारत ब्रांड एम्बेसेडर देवगढ़ भावना पालीवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र की नरेगा एवं अन्य कामकाजी महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर रचनात्मकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। स्वच्छ भारत ब्रांड कार्यशाला में प्रतिभागियों को वेस्ट कपड़ों से पपेट (कठपुतली) बनाना, पुराने टायरों से सजावटी सामग्री तैयार करना, बर्ड हाउस बनाना, पूजा थाली सजाना तथा पेन स्टैंड जैसे उपयोगी उत्पाद बनाना सिखाया गया। स्वच्छ भारत ब्रांड एम्बेसेडर देवगढ़ भावना पालीवाल ने प्रशिक्षण प्रदान करते हुए कहा कि वेस्ट केवल कचरा नहीं, बल्कि एक अवसर है। सही दिशा और सोच से हम बेकार समझी जाने वाली वस्तुओं को उपयोगी और सुंदर बना सकते हैं। पुराने टायरों से गार्डन डेकोरेशन, बैठने की आकर्षक व्यवस्था और सजावटी आइटम तैयार किए गए, वहीं वेस्ट कपड़ों से बच्चों के लिए शिक्षाप्रद पपेट बनाए गए। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी शंकर लाल चंगेरीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि जब सोच बदलती है, तो वेस्ट भी संसाधन बन जाता है स्वच्छता के साथ सृजन की राह अपनाएँ । वेस्ट टू वंडर केवल एक कार्यशाला नहीं, बल्कि सोच में बदलाव की पहल है। यदि हम अपने घरों और शहर में निकलने वाले वेस्ट का सही उपयोग करें, तो स्वच्छता के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी उत्पन्न किए जा सकते हैं। नगर पालिका का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक महिलाएं इस अभियान से जुड़ें और स्वच्छ, सुंदर एवं आत्मनिर्भर देवगढ़ के निर्माण में भागीदार बनें। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्र, देवगढ़ का भी अवलोकन किया। केंद्र पर संचालित जरूरतमंदों की सहायता, वस्त्र वितरण एवं वेस्ट टू बेस्ट गतिविधियों की जानकारी साझा की गई। उपस्थित जनों ने केंद्र की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक मॉडल बताया। इस अवसर पर निरमा कुमारी सालवी, टीना टांक, मीना कुमारी रेगर,गायत्री देवी रेगर,नाथी देवी रेगर, मैंना गुर्जर,कमला रेगर, शांति रेगर, रेखा ओढ ,नर्मदा ओढ, सुशीला गुर्जर, सीता गुर्जर, कमला रेगर, रेखा नाथ, रेखा ओढ, सीमा ओढ, लक्ष्मी रेगर, ज्ञानी देवी रेगर,चुन्नी देवी रेगर, टीना रेगर,सिता रेगर,डाली रेगर,प्रेमा रेगर,पानी देवी रेगर, पानी देवी रेगर, निरमा सरगरा, मंजू देवी रेगर सहित कई महिलाये मोजूद रही ।
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत
